Logo
Breaking News Exclusive
मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने

: शिक्षकों को नहीं मिला है तीन महीने का वेतन परेशानी

News Desk / Mon, Sep 26, 2022


Publish Date: | Tue, 27 Sep 2022 12:40 AM (IST)

मुंगेली(नईदुनिया न्यूज)। बीआर साव उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय मुंगेली में कार्यरत व्याख्याताओं व शिक्षकों को तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से परेशान हैं। इसे लेकर शिक्षकों ने कलेक्टोरेट पहुंच कर कलेक्टर राहुल देव से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत कराया।

शिक्षकों ने तीन महीने से वेतन नही मिलने की जानकारी कलेक्टर को लिखित में देते हुए इससे होने वाली परेशाानी से अवगत कराकर तीन महीने की वेतन देने की मांग किया। बीआर साव उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय मुंगेली में कार्यरत् व्याख्याताओं एवं शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति पदस्थापना आदेश 16 जुलाई 2022 से पदस्था किया गया था। पदस्थापना के बाद से तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। वेतन की मांग को लेकर शिक्षकों ने कलेक्टोरेट परिसर पहुंच कर जिला शिक्षा अधिकारी सतीश पांडेय और कलेक्टर राहुल देव से वेतन भुगतान करने की मांग किया । वहीं इस दौरान शिक्षकों ने बताया कि तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है । परिवार की पालन पोषण ,बच्चों की शिक्षा ,बैंकों की लोन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कलेक्टर राहुल देव और जिला शिक्षा अधिकारी सतीश पांडेय से लिखित में मांग करते हुए उन्हें समस्या का निराकरण करने की मांग की गई । इस संबंध में कलेक्टर राहुल देव ने कहा कि बहुत जल्द ही शिक्षको का वेतन भुगतान किया जाएगा।

एनपीएस के अंतिम आहरण पर रोक

मुंगेली।जिला कोषालय के अधिकारी ने सोमवार को बताया कि छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग द्वारा पुराना पेंशन योजना लागू किए जाने के फलस्वरूप एक नवंबर 2004 के बाद एनपीएस के तहत नियुक्त कर्मचारियों के सेवा निवृत्ति या मृत्यु उपरांत एनपीएस के अंतिम भुगतान पर रोक लगाई गई है। इस संबंंध में उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि एनपीएस के समस्त राशि आहरण कर लिए जाने पर पुराने पेंशन के तहत लाभ दिए जाते समय आने वाले कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए यह निर्देश जारी किया गया है। ताकि पुराने पेंशन लागू करने पर पेंशनर को पुन: राशि जमा करने की स्थिति निर्मित नहीं हो।इससे बहुत सी परेशानी दूर हो जाएगी।

Posted By: Yogeshwar Sharma

NaiDunia Local
NaiDunia Local

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन