Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

: पंडित की भविष्यवाणी बहू की होंगी 5 बेटियां: दो बेटियों के जन्म के बाद ससुराल वाले परेशान करने लगे, बेटा पैदा करने बना रहे दवाब, अब कह रहे घर से चली जाओ

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बहू को ससुराल से बेदखल करने का मामला सामने आया है. वो भी इसलिए, क्योंकि पंडित ने कहा है कि बहू की पांच बेटियां होंगी. तभी से परिजन उसे घर से भागना चाहते हैं. अब बहू अपनी शिकायत करने थाने पहुंची है. पूरे मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है. घटना शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के राम स्टील इलाके की है. पीड़ित महिला लक्ष्मी खत्री ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की रहने वाली है. उसकी शादी 6 साल पहले शिवपुरी के भूपेंद्र खत्री से हुई थी. यह शादी उसके पति, ननद और मैट्रिमोनियल वेबसाइट की लड़की ने झूठ बोलकर कराई थी. ससुराल वाले खुद को राजपूत कहते थे. उसने मुझे अपने पास तीन घर होना बताया था. शादी के बाद वह पति के साथ शिवपुरी आ गई, जहां उसे पता चला कि वह राजपूत नहीं, बल्कि खत्री है. उनका अपना कोई घर भी नहीं है. लक्ष्मी खत्री ने बताया कि ससुराल वालों की सच्चाई जानने के बाद वह अपने माता-पिता के चलते चुप रही. चार साल से वह अपने पति के साथ किराए के मकान में रही है. इस बीच उनकी दो बेटियां भी है. सब कुछ ठीक चल रहा था. अचानक पति, सास-ननद के स्वभाव में परिवर्तन आ गया. शराब पीकर पति मारपीट करने लगा. पैसे की मांग करने लगा. इसके साथ ही ससुराल वाले लगातार बेटा पैदा करने का दबाव बना रहे थे. वह सब कुछ सह रही थी. लक्ष्मी खत्री ने बताया कि दो बेटियां होने के बाद एक पंडित से पूछकर उसके ससुराल वाले आए थे. पंडित ने पति से कहा था कि उसकी पत्नी की पांच बेटियां होंगी. उस दिन के बाद से ससुराल वालों का उत्पीड़न बढ़ता गया. हर दिन पति शराब के नशे में आ जाता है और उसके साथ मारपीट करता है. घर से निकलने को कहता है. शहर कोतवाली थाना प्रभारी सुनील खमरिया का कहना है कि बीती रात लक्ष्मी खत्री अपने पति भूपेंद्र खत्री और सास की शिकायत लेकर सिटी कोतवाली थाने आई थी. आज लक्ष्मी ने आवेदन किया है. दोनों के बीच सुलह के प्रयास किए जा रहे हैं. मामला नहीं सुलझने पर कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन