Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

CAF जवान को मारी गोली...हाथ को चीरते हुए गाल में फंसी : सोते समय साथी जवान ने की फायरिंग, पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के घाघरा गांव स्थित CAF बटालियन कैंप में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक जवान ने पुरानी रंजिश के चलते अपने ही साथी जवान पर सोते समय गोली चला दी। गोली पहले हाथ को चीरते हुए गाल में जा फंसी, जिससे जवान की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात की बताई जा रही है।

मृतक जवान की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी सोनवीर जाट के रूप में हुई है, जबकि आरोपी जवान अरविंद गौतम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

सोते समय सर्विस राइफल से की फायरिंग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार रात भोजन के बाद CAF बटालियन कैंप में सभी जवान अपने-अपने बिस्तरों पर सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी अरविंद गौतम ने अपनी सर्विस राइफल से सोनवीर जाट पर गोली चला दी। अचानक हुई फायरिंग की आवाज से कैंप में अफरा-तफरी मच गई और अन्य जवान मौके पर पहुंच गए।

अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित

घायल जवान को सोमवार तड़के जिला मुख्यालय स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को अस्पताल की मॉर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी।

हत्या की वजह स्पष्ट नहीं

घटना के बाद कैंप और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से मामले की जांच कर रही हैं। फिलहाल गोली चलाने के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रशासन का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आधिकारिक जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन