Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

379 दिन बाद जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री कवासी लखमा : समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत, शराब घोटाला मामले में गए थे जेल

छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को बड़ी राहत मिली है। शराब घोटाला मामले में लंबे समय से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद लखमा 379 दिन बाद जेल से रिहा हो गए। जेल से बाहर निकलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

रिहाई के बाद बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने लखमा को फूल-मालाएं पहनाईं। इस दौरान वे कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन से गले मिले। इसके बाद लखमा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

लखमा जब गाड़ी में सवार होकर अपने निवास के लिए निकले, तब उनके साथ काफी संख्या में समर्थक भी वाहनों में मौजूद रहे। इस वजह से सड़क पर लंबा जाम लग गया।

पत्नी बोलीं – “सोच-सोच कर दुबली हो गई थी”

लखमा की पत्नी बुधरी ने मीडिया से बातचीत में भावुक होते हुए कहा कि पति की रिहाई को लेकर वे लगातार चिंतित रहती थीं।

उन्होंने कहा, “कब रिहा होंगे, यही सोचते-सोचते मैं दुबली-पतली हो गई थी। खाना-पीना भी कम हो गया था। आज बहुत अच्छा लग रहा है।”

सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

कवासी लखमा को छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है। यह जमानत प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) से जुड़े मामलों में दी गई है।

जमानत की प्रमुख शर्तें:

लखमा को छत्तीसगढ़ राज्य से बाहर रहना होगा

कोर्ट में पेशी के दौरान वे राज्य में आ सकेंगे

पासपोर्ट जमा करना अनिवार्य

वर्तमान पता और मोबाइल नंबर संबंधित थाने में दर्ज कराना होगा

जनवरी 2025 में हुई थी गिरफ्तारी

ED ने कवासी लखमा को 15 जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया था।

7 दिन ED रिमांड पर पूछताछ

21 जनवरी से न्यायिक रिमांड

तब से वे रायपुर सेंट्रल जेल में बंद थे

करीब एक साल से अधिक समय बाद अब उन्हें अंतरिम राहत मिली है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन