Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation

: भानुप्रतापपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी को गिरफ्तार करने पहुंची झारखंड पुलिस के हाथ खाली, अन्य आरोपी भी फरार

News Desk / Sun, Nov 27, 2022


झारखंड पुलिस दुष्कर्म मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कांकेर पहुंची।

झारखंड पुलिस दुष्कर्म मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कांकेर पहुंची। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने झारखंड पुलिस सोमवार को रायपुर और कांकेर पहुंची है। इस दौरान पुलिस की टीम ने कांकेर में कई जगह छापा मारा है। हालांकि अभी तक आरोपी उनके हाथ नहीं लगे हैं। ब्रह्मानंद नेताम सहित अन्य के खिलाफ झारखंड के टेल्को थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज है। 
कांकेर पहुंची टीम, पर कोई मिला नहीं
जानकरी के मुताबिक, झारखंड पुलिस की एक टीम कांकेर पहुंची है। यहां पर कांकेर के नरेश सोनी के घर दबिश दी। हालांकि वह मिला नहीं। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी छापा मारा गया है। बताया जा रहा है कि टीम आरोपी नरेश को क्रॉस करते हुए चरामा थाने में घुसी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। इसके अलावा एक टीम के रायपुर भी पहुंचने की सूचना है। बताया जा रहा है कि झारखंड पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस से मदद मांगी है।  भाजपा नेता की मां ने कहा-पांच दिन से घर नहीं आया
झारखंड पुलिस की टीम चरामा थाने पहुंची और स्थानीय पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पंडरी पानी गांव में एक अन्य आरोपी भाजपा युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष दीपांकर सिन्हा के घर पर भी छापा मारा। हालांकि वहां दीपांकर नहीं मिला। पुलिस ने घर में मिली उसकी मां के बयान रिकॉर्ड किए। उसकी मां ने बताया कि दीपांकर करीब पांच दिन से घर नहीं आया है। 

यह भी पढ़ें..

Chhattisgarh : मनोज मंडावी के निधन से खाली हुई भानुप्रतापपुर सीट पर उपचुनाव 5 दिसंबर को, 10 नवंबर से नामांकन सस्पेंड कॉन्स्टेबल भी नहीं मिला
इसके साथ ही पुलिस संस्पेंड किए गए रायपुर के आरोपी कांस्टेबल केशव के घर भी मुदखुसरा गांव पहुंची। वहां पर केशव भी नहीं मिला है। दुष्कर्म मामले में नाम सामने आने के बाद रायपुर पुलिस ने उसे सस्पेंड कर दिया था। इस बीच भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम को लेकर कोई सूचना नहीं है। उनके घर के बाहर भाजपाइयों की भीड़ एकत्र हो गई है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रही है। 

यह भी पढ़ें...Raipur: नाबालिग से गैंगरेप मामले में कॉन्स्टेबल सस्पेंड, 10 पर दर्ज है FIR, इसी में ब्रह्मानंद पर भी आरोप पीसीसी चीफ ने आठ दिन पहले लगाया था आरोप
दरअसल, करीब आठ दिन पहले 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम पर नाबालिग से गैंगरेप का आरोप लगाया था। साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि नाबालिग को देह व्यापार में धकेला। इस संबंध में जमशेदपुर के टेल्को थाने में केस दर्ज है। यह FIR मई 2019 में धारा 366 a, 376(3), 376ab, 376ad, 120b।4/6 पास्को के तहत दर्ज कराई गई है।

यह भी पढ़ें...भानुप्रतापपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी ब्रह्मानंद पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, कांग्रेस ने दिखाई FIR की कॉपी निर्वाचन आयोग से भी कांग्रेस ने की थी शिकायत
इस मामले में कांग्रेस ने ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ राज्य निर्वाचन आयोग से भी शिकायत की थी। इसमें उनके ऊपर आपराधिक जानकारी छिपाने का आरोप लगाते हुए नामांकन रद्द करने की मांग की गई थी। साथ ही झारखंड के मुख्यमंत्री से शिकायत कर गिरफ्तार कराने की मांग रखी गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इसे लेकर निशाना साधा था। कहा था कि, 15 साल की बच्ची के दुष्कर्म मामले के एक अभियुक्त ब्रह्मानंद नेताम को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है।

विस्तार

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने झारखंड पुलिस सोमवार को रायपुर और कांकेर पहुंची है। इस दौरान पुलिस की टीम ने कांकेर में कई जगह छापा मारा है। हालांकि अभी तक आरोपी उनके हाथ नहीं लगे हैं। ब्रह्मानंद नेताम सहित अन्य के खिलाफ झारखंड के टेल्को थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज है। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन