Logo
Breaking News Exclusive
बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश

: Korba: एसईसीएल इंजीनियर गए थे नाइट ड्यूटी पर, लौटे तो टूटे मिले घर और अलमारी के ताले, चोर ले गए सोने के गहने

News Desk / Fri, Jan 27, 2023


घर में बिखरा पड़ा सामान।

घर में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में चोरों ने एसईसीएल के एक इंजीनियर के मकान में हाथ साफ कर लिया। गेट पर लगा तोड़कर चोर वहां से पांच लाख रुपये के गहने ले गए। वारदात के दौरान इंजीनियर अपनी ड्यूटी पर गए हुए थे। जबकि उनकी पत्नी और बेटा बेंगलुरु गए हुए हैं। वारदात का पता इंजीनियर को घर लौटने के बाद चला। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई है। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है। 

ड्यूटी से लौटे तो गेट का ताला टूटा हुआ मिला
जानकारी के मुताबिक, शक्ति नगर निवासी विजय मिश्रा एसईसीएल की गेवरा परियोजना में सब ऑर्डिनेट इंजीनियर पदस्थ हैं। उनकी शुक्रवार को नाइट शिफ्ट थी। अगले दिन सुबह करीब 7 बजे घर लौटे तो देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ है। इस पर वह अंदर गए तो देखा कि अलमारी खुली हुई थी और सारा समान बिखरा पड़ा था। उन्होंने पुलिस को बताया कि तीन अलमारी का लॉक तोड़कर चोरी की गई है। 

तीन अलमारियों का लॉक तोड़कर ले गए गहने
तीनों अलमारियों में रखे ज्वैलरी बॉक्स से चोरों ने गहने निकाले और ले गए। हालांकि गहनों में क्या-क्या चोरी हुआ है, इसकी उनको जानकारी नहीं है। चोर वहां रखी आर्टिफिशयल ज्वैलरी जरूर छोड़ गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के साथ ही डॉग स्क्वॉयड की टीम भी मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस के हाथ अभी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। 

पत्नी और बेटा बेंगलुरु गए हैं
विजय मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी और बेटा 23 जनवरी को बेटी के घर बेंगलुरु गए हुए हैं। वह भी रविवार को बेटी के घर जाने की तैयारी में थे। वहीं दीपिका थाना प्रभारी अभिनव कांत सिह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एक अनुमान है कि पांच लाख के गहने चोरी हुए हैं। उन्होंने अपनी पत्नी को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद ही चोरी गए गहनों को लेकर सही जानकारी मिल सकेगी। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन