Logo
Breaking News Exclusive
बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश

: टीचर ने कार से मारी कोच को टक्कर: एंबुलेंस नहीं आने से ढाई घंटे तड़पते रहे, फिर ग्रीन कॉरिडोर बना भेजा रायपुर

News Desk / Wed, Jan 18, 2023


ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एंबुलेंस से कोच को पहुंचाया गया रायपुर।

ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एंबुलेंस से कोच को पहुंचाया गया रायपुर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक महिला टीचर ने कार से बॉक्सिंग कोच को टक्कर मार दी। कोच को गंभीर हालत में सेक्टर-9 स्थित अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां न्यूरो सर्जन नहीं मिलने से रायपुर रेफर करना पड़ा। कोच को ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई, लेकिन वो ढाई घंटे तक पहुंची ही नहीं। इस दौरान कोच दर्द से तड़पते रहे। फिर एंबुलेंस के आने पर ग्रीन कॉरिडोर बना 30 मिनट में कोच को रायपुर पहुंचाया गया। 

मैनेजर्स मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे
जानकरी के मुताबिक, पंत स्टेडियम में बीएसपी गोल्डन जुबली बॉलीवाल प्रतियोगिता होने वाली है। इसमें देश भर से टीमें हिस्सा लेने के लिए पहुंची हैं। इन सभी टीमों की भिलाई निवास में बुधवार सुबह करीब 11 बजे मैनेजर्स मीटिंग थी। इस मीटिंग में शामिल होने बीएसपी के स्पोर्ट्स कोच कृष्णा कुमार दसमाना भी स्कूटी से जा रहे थे। रास्ते में शंकरा स्कूल की शिक्षिका ने कार से स्पोर्ट्स कोच को टक्कर मार दी। 

महिला टीचर की कार से ही लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
हादसा होते देख आसपास के लोगों ने महिला टीचर को पकड़ लिया। फिर उनकी ही कार से घायल कोच को सेक्टर-9 स्थित अस्पताल पहुंचाया गया। वहां कोच दसमाना की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रायपुर के एमएमआई रेफर करने का फैसला किया। अस्पताल की ओर से एंबुलेंस बुलाई गई, लेकिन वो ढाई घंटे देर से पहुंची। इसके बाद सीएसपी निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में ग्रीन कॉरिडोर तैयार कर आधे घंटे में रायपुर पहुंचाया गया। 

इंटरनेशन बॉक्सिंग में कोच रह चुके हैं दसमाना
घायल कृष्णा कुमार दसमाना इंटरनेशनल बॉक्सिंग में स्पोर्ट्स कोच रह चुके हैं। हालांकि सेक्टर-9 अस्पताल में न्यूरो सर्जन न होने से दसमाना का इलाज नहीं हो पाया। इलाज की सुविधा न मिलने से लोगों में नाराजगी है। लोगों ने बीएसपी प्रबंधन से अस्पताल में एक न्यूरो सर्जन की पदस्थाना की मांग की। भिलाई इस्पात मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष चन्ना केशवलू का कहना है कि बीएसपी प्रबंधन मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहा है। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन