Logo
Breaking News Exclusive
मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला

: हत्या के बाद कातिल की मौत: पत्नी का कुल्हाड़ी से गला काट भाग रहा था पति, आया हार्टअटैक, इलाज के दौरान तोड़ा दम

News Desk / Sat, Dec 17, 2022


छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक युवक ने कुल्हाड़ी से गला काटकर अपनी पत्नी को मार डाला। हत्या के बाद पति वहां से भागने लगा। इसी दौरान उसे भी हार्टअटैक आ गया। गांव वालों ने देखा तो इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पति ने भी दम तोड़ दिया। पति-पत्नी दोनों जंगल में लकड़ी काटने के लिए गए थे। हालांकि युवक ने पत्नी की हत्या क्यों की, यह पता नहीं चल सका। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कोसुमबूड़ा निवासी वीरेंद्र ध्रुव (30) अपनी पत्नी रतनी बाई (25) और डेढ़ साल के बेटे के साथ गांव में रहता था। घर का खर्च चलाने के लिए वीरेंद्र  और उसकी पत्नी दोनों मजदूरी करते थे। बताया जा रहा है कि 15 दिसंबर को भी दोनों मनरेगा में मजदूरी करने गए थे। इसके बाद वहां से जंगल में लकड़ी बीनने के लिए चले गए। इस दौरान अपने डेढ़ साल के बेटे को उसके दादा-दादी के पास छोड़कर गए थे। 

काफी समय बीतने के बाद भी जब पति-पत्नी नहीं लौटे तो रात में वीरेंद्र के माता-पिता ने इसकी जानकारी गांव वालों को दी। इस पर अगले दिन सुबह गांव के लोग वीरेंद्र और रतनी बाई की तलाश में जंगल की ओर निकले। वहां एक पगडंडी पर वीरेंद्र पड़ा हुआ मिल गया। वह रो रहा था और काफी डरा हुआ था। ठीक से बात भी नहीं कर पा रहा था। उसकी हालत देख गांव वाले वीरेंद्र को अस्पताल ले गए और भर्ती कराया। 

वहीं अन्य ग्रामीण वीरेंद्र की पत्नी रतनी बाई की तलाश में लगे रहे। कुछ दूरी पर रतनी बाई का खून से लथपथ शव मिला। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इससे पहले कि पुलिस वीरेंद्र से पूछताछ कर पाती, उसकी भी उपचार के दौरान देर शाम को मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि जब वीरेंद्र को अस्पताल ले जा रहे थे तो उसने रोते हुए कहा कि पत्नी को मार दिया है। यह सुनकर ग्रामीण भी दंग रह गए। 

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि वीरेंद्र यह नहीं बता सका कि उसने रतनी बाई की हत्या क्यों की है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि, वीरेंद्र की मौत हार्ट अटैक आने की वजह से हुई है। इसके बाद पुलिस ने रविवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। पुलिस भी हत्या के कारण को लेकर स्पष्ट नहीं है। वारदात की जानकारी रविवार को सामने आ सकी। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन