Logo
Breaking News Exclusive
मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला

: पत्रकारिता की कब्र खोद रहा वसूलीबाज गिरोह: गरियाबंद में उगाही करते रंगेहाथों पकड़ाया कथित पत्रकार, 50 हजार की थी डिमांड, जानिए पुलिस की जाल में कैसे फंसा ?

MP CG Times / Thu, Aug 14, 2025

गिरीश जगत की रिपोर्ट, गरियाबंद, छत्तीसगढ़।
गरियाबंद में पत्रकारिता की आड़ में अवैध उगाही करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। इसी कड़ी में फिंगेश्वर थाना पुलिस ने एक कथित पत्रकार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जो एक फ्लाईएश ब्रिक्स प्लांट संचालक से जबरन 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था। आरोपी की पहचान प्रदीप द्विवेदी के रूप में हुई है, जो महासमुंद जिले के मामा-भांचा गांव का निवासी है।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रदीप द्विवेदी फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में स्थित एक ब्रिक्स प्लांट पर पहुंचा और खुद को पत्रकार बताकर संचालक को धमकाने लगा। उसने प्लांट में कथित अनियमितताओं का हवाला देते हुए 50 हजार रुपये की मांग की। आरोपी ने संचालक को यह भी चेतावनी दी कि यदि पैसे नहीं दिए गए, तो मीडिया में प्लांट के खिलाफ खबरें प्रकाशित कर दी जाएंगी।

पुलिस ने रचाया जाल, आरोपी गिरफ्तार

संचालक ने तत्काल इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत फिंगेश्वर पुलिस से की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पहले से की गई घेराबंदी के चलते उसे दबोच लिया गया। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

गौरतलब है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले 13 अगस्त को रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में भी अवैध वसूली का मामला सामने आया था। उस प्रकरण में ‘दबंग टुडे’ नामक पोर्टल से जुड़े कथित पत्रकार आकाश तिवारी (35 वर्ष) और उसके साथी अनुराग शर्मा (30 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्होंने एक महिला से 2 लाख रुपये की उगाही की मांग की थी। उस मामले में एक अन्य आरोपी अब भी फरार है।


पुलिस का सख्त संदेश

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पत्रकारिता की आड़ में अवैध वसूली करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आवश्यक अपील:
आम नागरिकों और व्यवसायियों से अनुरोध है कि यदि कोई व्यक्ति पत्रकार बनकर धमकाता है या अवैध वसूली की कोशिश करता है, तो तत्काल नजदीकी थाने में इसकी सूचना दें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन