Logo
Breaking News Exclusive
ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी

: Bilaspur: ACB अफसर बन पिता-पुत्री से 9 लाख ठगे; होमियोपैथी छात्रा को सिखाता था रेकी, दिया नौकरी का झांसा

News Desk / Wed, Oct 19, 2022

सांकेतिक फोटो

सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेकी सिखाने वाले एक डॉक्टर ने खुद को ACB अफसर बताकर ओडिशा की होम्योपैथी की छात्रा से नौ लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने छात्रा और उसके पिता को मेडिकल अफसर की सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। रुपये लेने के बाद आरोपी ने बात करना बंद कर दिया। इसके बाद छात्रा सिविल लाइन थाने पहुंची और FIR दर्ज करा दी। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। बताया जा रहा है कि वह पहले भी इसी तरह झांसा देकर ठगी कर चुका है। 

रेकी सीखने के दौरान आरोपी के संपर्क में आई
ओडिशा के मयूरगंज निवासी पल्लवी पांडा बिलासपुर के चौकसे होम्योपैथिक कॉलेज में BHMS की छात्रा है। यहां जगमल चौक पर किराये से रहती है। साल 2016 में पढ़ाई के दौरान वह रेकी सीखने नेहरू नगर स्थित शंकर रेकी सेंटर गई। वहां संचालक थानेश्वर प्रसाद शर्मा के संपर्क में आई। कुछ दिनों तक सिखाने के बाद थानेश्वर ने छात्रा से मरीजों की रेकी करने के लिए कहा। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह रोज नहीं जा पा रही थी, लेकिन जब जाती उससे मरीजों की रेकी कराई जाती।

आरोपी बोला-सैलरी मिलने के बाद लौटा देना
इस दौरान आरोपी थानेश्वर ने खुद को ACB का अफसर बताया और पल्लवी की नौकरी स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल ऑफिसर के पद पर लगवाने का झांसा दिया। कहा कि उसकी ऊपर तक पहुंच है। इसके लिए 1.25 लाख रुपये लगेंगे। पल्लवी ने कहा कि वह सिर्फ 35 हजार ही अभी दे सकती है। इस पर थानेश्वर ने झांसा दिया कि बाकी रुपये मैं अपने पास से लगा दूंगा। छह माह में नियुक्ति हो जाएगी, तब सैलरी मिलने पर लौटा देना। उसकी बातों में आकर पल्लवी ने रुपये दे दिए। 

पिता को भी दिया अफसर बनाने का झांसा
इस बीच पढ़ाई पूरी होने पर पल्लवी अपने घर ओडिशा चली गई। इसके बाद जब भी कॉल करती, थानेश्वर जल्द ही नियुक्ति की बात कहता। इस दौरान उसके पिता को भी चीफ मेडिकल ऑफिसर बनाने की बात कही और बोले कि दोनों की एक साथ नियुक्ति करा देंगे। इसके बाद पिता-पुत्री ने ब्याज और उधारी पर रकम लेकर अलग-अलग बार में थानेश्वर के खाते में करीब नौ लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जल्द नौकरी की बात कहता रहा और फिर कॉल रिसीव करना ही बंद कर दिया। 

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन