Logo
Breaking News Exclusive
बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश

: पुलिस शिकंजे में शातिर चोर: चेन स्नेचिंग करने वाले 4 लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे, महिलाओं को बनाते थे शिकार

News Desk / Fri, Jan 27, 2023


पुलिस की गिरफ्त में चारों आरोपी

पुलिस की गिरफ्त में चारों आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी रायपुर में चेन स्नेचिंग की 5 वारदातों को अंजाम देने वाले 4 शातिर लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये लुटेरे मॉर्निंग और इवनिंग वॉक पर निकलने वाली महिलाओं को अपना शिकार बनाते थे। महिलाओं से चेन स्नेचिंग कर मौके से फरार हो जाते थे। पुलिस ने लूट की करीब साढ़े 4 लाख रुपए के 5 तौला की सोने की चेन भी जब्त की है। आरोपी  पचपेड़ी नाका, खम्हारडीह, अवंति विहार, टैगोर नगर और मोदहापारा इलाके में 5 चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। 

सभी आरोपी रायपुर निवासी
सभी आरोपी रायपुर के रहने वाले हैं। चारों आरोपियों में भरत रघुवंशी, जुगल पृथ्वनी, निखिल गोविंदानी और सुशील सचदेव शामिल हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा उदयन बेहार, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगेश साहू, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा, निरीक्षक गिरीश तिवारी, निरीक्षक गौरव तिवारी एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट ने आरोपियों को पकड़ने के लिए निर्देशित किया था। 

बनाई गई थी विशेष टीम 
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना कोतवाली एवं खम्हारडीह पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम के सदस्यों ने घटनाओं के संबंध में प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर घटना स्थल सहित आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले।  अज्ञात आरोपियों के संबंध में तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही मुखबीर भी लगाया गया। 


मुख्य आरोपी ने उगले राज
टीम के सदस्यों ने प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर भरत रघुवंशी से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने जुगल पृथ्वानी, निखिल गोविंदानी एवं सुशील सचदेव के साथ मिलकर थाना कोतवाली और खम्हारडीह क्षेत्र में चैन स्नेचिंग की 3 अन्य घटनाओं को भी अंजाम देना बताया। इस पर टीम के सदस्यों ने घटना में संलिप्त आरोपी जुगल पृथ्वानी, निखिल गोविंदानी और सुशील सचदेव की पतासाजी कर उन्हें भी पकड़ा गया। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की कुल 5 नग सोने की चेन वजन लगभग 5.5 तोला एवं घटना में प्रयुक्त 2 नग एक्टिवा वाहन जुमला कीमती लगभग 4 लाख 50 हजार रुपए जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध  कार्रवाई की गई। 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन