Logo
Breaking News Exclusive
ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी

: Chhattisgarh: ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सौम्या चौरसिया को कोर्ट में किया पेश, मिली चार दिन की रिमांड

News Desk / Thu, Dec 1, 2022

सौम्या चौरसिया को कोर्ट ले जाते अफसर

सौम्या चौरसिया को कोर्ट ले जाते अफसर - फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव सौम्या चौरसिया को ईडी ने मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। ईडी ने कोर्ट में पेश किया।कोर्ट ने सौम्या चौरसिया को चार दिन तक ईडी की रिमांड में सौंपा। ईडी ने दस दिन रिमांड की मांग की थी। करीब ढाई घंटे की बहस के बाद कोर्ट ने यह फैसला दिया।

जानकारी के मुताबिक, छह तारीख को शाम पांच बजे ईडी कोर्ट में सौम्या को पेश किया जाएगा। इस बीच चार दिन तक सौम्या ईडी की रिमांड पर हिरासत में रहेंगी। कोर्ट ने महिला मानवाधिकार की गाइडलाइन का पालन किए जाने की शर्त पर रिमांड दी है।

कोर्ट में सौम्या चौरसिया के वकील फैजल रिजवी ने कहा कि ईडी के आरोप पत्र में जमीन खरीदी का ही ज्यादा उल्लेख किया गया है। कोयला स्कैम का कोई उल्लेख नहीं है। ईडी ने कोर्ट से सौम्या चौरसिया को 14 दिनों के लिए रिमांड मांगी, जिसका सौम्या चौरसिया के वकील ने विरोध किया। इसके बाद ईडी को चार दिन की रिमांड दी गई। आज खुद सौम्या चौरसिया ने कोर्ट रूम में बिंदुवार जानकारी देते हुए बताया कि जमीन उनके नाम की नहीं उनके परिवार के नाम की है। उन्होंने कहा कि मुझे और ऑफिस को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व में ही कहा था कि राजनीतिक साजिशों को अंजाम देने के लिए ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है। सीएम ने यह भी कहा था कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा। वैसे-वैसे ईडी यहां डराने के लिए आती रहेगी। हाल ही में सीएम भूपेश ने ईडी के पूछताछ के तरीके पर आरोप लगाया था। इनके द्वारा किए जा रहे अमानवीय कृत्य बर्दाश्त नहीं किए जायेंगे। जरूरत पड़ी तो ईडी पर वैधानिक पुलिस कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले अक्तूबर महीने में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने रायपुर के सयाजी होटल में डेरा जमाया था। होटल को  ही अपना कैंप ऑफिस बना लिया था। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कार्रवाई के बीच माइनिंग डायरेक्टर जेपी मौर्य को कैंप ऑफिस ले जाया गया था। इसके बाद चिप्स (छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी) के सीईओ समीर विश्नोई और उनकी पत्नी को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। यह भी बताया गया था कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओएसडी सौम्या चौरसिया से भी पूछताछ की गई थी।
 
विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन