Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

: MP की लुटेरी दुल्हन: शादी के 7 दिन बाद जेवरात और नकदी लेकर हुई फरार, दूल्हा और परिवार करता रह गया इंतजार

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की शादी छत्तीसगढ़ के भिलाई की रहने वाली युवती से हुई. शादी के 7 दिन बाद ही दुल्हन सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी लेकर फरार हो गई. जिसकी काफी तलाश करने पर भी कुछ नहीं पता चला. फिलहाल पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत बाणगंगा थाने में की है. पुलिस पूरे मामले में काफी बारीकी से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है.

इंदौर के एक परिवार को लुटेरी दुल्हन और उसके गैंग ने ना सिर्फ आर्थिक रूप से ठगा, बल्कि उनके जज्बातों के साथ भी खिलवाड़ किया है. इस पूरे गैंग पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और उनकी तलाश की जा रही है. बाणगंगा पुलिस ने बताया कि रेवती रेंज के पड्या परिवार के साथ वारदात हुई है. परिवार के अविवाहित बेटे की शादी के लिए काजल, ज्योति और राधेश्याम नामक व्यक्ति से संपर्क किया गया. कुछ युवतियों के फोटो दिखा कर कहा कि शादी तय होते ही 90000 का चार्ज लगेगा. इसके बाद यह लोग पड्या परिवार को लड़की दिखाने के लिए कह कर छत्तीसगढ़ के भिलाई लेकर गया. पड्या परिवार को एक युवती को दिखाया और फिर शादी तय कर दी ,पड्या परिवार उनकी बातों में आ गया, दोनों ने एडवांस के तौर पर 5 हजार का नेग दिलवा दिया. इसके बाद दोनों ने मिलकर रानी उर्फ रिया की बहन ललिता से मिलवाया और कहा कि यह ललिता अविवाहित ब्राह्मण परिवार की कन्या है. जबरदस्ती ललिता से शादी तय करवा कर उसके हाथों में 25 हजार का नेग दिलवा दिया. फिर कहानी में ललिता का मुंह बोला भाई आकाश उर्फ राहुल और राधेश्याम आए और 90 हजार का प्रोमेसरी नोट लिया और इसके बाद सभी ने मिलकर ललिता का विवाह पंड्या परिवार के युवक से करवा दिया. दुल्हन ललिता सिर्फ 7 दिन पंड्या परिवार में रही और 3 लाख नगदी और चढ़ावे के जेवरात लेकर फरार हो गई. बाद में राधेश्याम से संपर्क किया गया तो वह बहाने बनाने लगा. वह कहने लगा कि ललिता ब्राह्मण नहीं थी, उसके द्वारा बताया गया आधार कार्ड भी फर्जी बताया गया. पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है. इंदौर में लुटेरी दुल्हन और गैंग के कई लोग सक्रिय हैं, जो ऐसे युवकों के परिवारों से संपर्क करते हैं, जिनकी शादी नहीं हुई है. ये लोग शादी के नाम पर उनसे मोटी रकम भी ले लेते हैं और बाद में चढ़ावे की ज्वेलरी सहित नगदी लेकर रफूचक्कर हो जाती हैं. इस प्रकार के गिरोह ने पहले भी शहर में कई वारदातों को अंजाम दिया है. read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन