Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

: Mulayam Singh Funeral: कांग्रेस की ओर से CM भूपेश बघेल और कमलनाथ होंगे शामिल, श्रद्धांजलि देने जाएंगे सैफई

News Desk / Tue, Oct 11, 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : social media

ख़बर सुनें

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। उनको श्रद्धांजलि देने के लिए अब से कुछ देर में सैफई रवाना होंगे। इसके लिए CM बघेल कवर्धा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम खत्म कर देर रात ही रायपुर लौट आए थे। उनके साथ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी जाएंगे। कांग्रेस पार्टी की ओर से दोनों नेताओं को आधिकारिक रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

रक्षामंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलने पर कवर्धा रवाना होने से पहले ही मुख्यमंत्री बघेल ने शोक जताया था। उन्होंने कहा था कि मुलायम सिंह जी बहुत ही वरिष्ठ राजनेता थे। कई बार सांसद-विधायक, तीन बार के मुख्यमंत्री और रक्षामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहे। समाजवादी पार्टी के संस्थापक होने के साथ ही उनका लंबा राजनीतिक जीवन रहा। 

जमीन से जुड़े नेता था मुलायम सिंह
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा था कि मुलायम सिंह एक ऐसे नेता थे जो जमीन से जुड़े थे। आम जनता से जुड़कर वे राजनीति करते थे और कड़े फैसले लेने में कभी पीछे नहीं हटे। ऐसे राजनेता के जाने से भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की ओर से उन्हें श्रद्धांजली दी। इसके बाद तय हुआ कि मुख्यमंत्री अंत्येष्टि में जाएंगे। इसे लेकर उनके कवर्धा दौरे और भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में बदलाव किया गया। सैफई में भी मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए आने वालों का सिलसिला जारी है। 

भाजपा नेताओं ने भी जताया शोक
मुलायम सिंह यादव के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने श्रद्धांजली अर्पित की। उन्होंने कहा कि वे समर्पित जन नेता थे। उनका स्पष्ट सोच व्यक्त करने वाले नेता का चरित्र था। मुलायम सिंह यादव समाजवादी राजनीति के मजबूत राजनेता थे। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा, मुलायम सिंह यादव कुशल राजनीतिक संगठक थे। उन्होंने अपनी संगठन क्षमता के बूते राजनीतिक दल की स्थापना की और मुख्यमंत्री बने। मुलायम सिंह यादव का निधन समाजवादी विचारधारा की गहरी क्षति है।

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को इटावा के सैफई के नुमाइश ग्राउंड में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ 3 बजे किया जाएगा। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी सैफई जाएंगे। गहलोत मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। दोपहर एक बजकर 45 मिनट पर गहलोत सैफई पहुंचेंगे। 

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन