Logo
Breaking News Exclusive
2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा

कांग्रेस-दफ्तर में 'I Love You' लिखकर नलों की टोटियां चुराए : अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के कलेक्टोरेट चौक स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय राजीव भवन में हुई नलों की टोटियों की चोरी मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। नलों की टोटियां चोरी करने और फर्श पर 'आई लव यू' लिखने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस करीब 20 दिन तक नहीं ढूंढ पाई।

लेकिन युवा कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने फिल्मी अंदाज में दोनों को दबोचकर खाकी के हवाले कर दिया है। पूछताछ में चोरी की पूरी वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने खरीदार कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। मामला कोतवाली थाना इलाके का है।

जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, 14 और 15 मई की रात अज्ञात चोर राजीव भवन में घुस गए थे। चोरों ने कार्यालय के बाथरूम और वॉश बेसिन में लगे 73 नलों की टोटियां उखाड़कर चोरी कर ली थीं। चोरी गए सामान की कीमत करीब एक लाख रुपए बताई गई थी।

वारदात के दौरान चोरों ने कार्यालय परिसर में फर्श पर ‘आई लव यू’ भी लिख दिया था, जिससे घटना और भी चर्चा का विषय बन गई थी।

पुलिस से पहले युवक कांग्रेस ने पकड़े आरोपी

घटना की रिपोर्ट कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। हालांकि कई दिनों तक पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा सकी। इसी बीच युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विकास केसरी ने चौपाटी क्षेत्र में दो संदिग्ध युवकों को देखा।

शक होने पर उन्होंने दोनों से कांग्रेस कार्यालय में हुई चोरी के बारे में पूछताछ की। पहले तो दोनों ने घटना से इनकार किया, लेकिन बाद में भागने की कोशिश करने लगे। इसके बाद विकास केसरी ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पूछताछ में कबूला चोरी का जुर्म

पकड़े गए युवकों की पहचान शिव दास और विष्णु यादव (दोनों की उम्र करीब 19 साल) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने कांग्रेस कार्यालय से नलों की टोटियां चोरी करना स्वीकार कर लिया है।

आरोपियों ने बताया कि चोरी की गई टोटियां उन्होंने जयस्तंभ चौक निवासी व्यवसायी श्याम अग्रवाल को बेच दी थी। दोनों युवक पहले भी कांग्रेस कार्यालय के आसपास घूमते देखे जाते थे। जिसके कारण उन पर संदेह हुआ था।

चोरी का माल खरीदने वाला कारोबारी भी गिरफ्तार

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने नलों की टोटियां खरीदने वाले व्यवसायी श्याम अग्रवाल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया। पूछताछ के बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई।

2 साल में तीसरी बार हुई चोरी

राजीव भवन में पिछले 2 साल में चोरी की यह तीसरी घटना बताई जा रही है। इससे पहले हुई दो चोरी की घटनाओं के आरोपी अब तक नहीं पकड़े जा सके थे। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि, इस बार भी पुलिस ने शुरुआत में मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जिस कारण जांच आगे नहीं बढ़ पाई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन