Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

जूनियर महिला वकील का 'खौफनाक' मर्डर : शादी का दबाव बनाया तो शादीशुदा प्रेमी ने जंगल में काटा गला, अर्धनग्न फेंकी लाश

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक जूनियर महिला वकील की रोंगटे खड़े कर देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। जिला कोर्ट की वकील आराधना सिदार (30) की उसके ही प्रेमी लोकनाथ पटेल (30) ने बेरहमी से हत्या कर दी।

आरोपी ने न केवल पत्थर से आराधना का चेहरा कुचला और गला रेता, बल्कि पुलिस को गुमराह करने के लिए लाश के कपड़े उतारकर उसे अर्धनग्न हालत में जंगल में छोड़ दिया।

सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, शादी की जिद बनी मौत की वजह

आरोपी लोकनाथ पटेल शादीशुदा है और एक प्लांट में मजदूरी करता है। 2024 में सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान लैलूंगा निवासी और जिला अधिवक्ता संघ की सदस्य आराधना सिदार से हुई थी।

आराधना, लोकनाथ पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। लोकनाथ के शादीशुदा होने के बावजूद वह पीछे हटने को तैयार नहीं थी।

पीछा छुड़ाने के लिए लोकनाथ ने हत्या की साजिश रची और बाजार से पीले हैंडल वाला सब्जी काटने का चाकू खरीदकर छिपा लिया।

लॉज में बदली पहचान, फिर जंगल में दिया वारदात को अंजाम

10 मई को आरोपी आराधना को लेकर सक्ति गया। वहां 'गुप्ता लॉज' में उसने फर्जी नाम से 'पति-पत्नी' के रूप में एंट्री की। 11 मई की सुबह 5:30 बजे वह उसे घुमाने के बहाने बाइक से तुमीडीह के घने जंगल में ले गया।

जंगल में लोकनाथ ने पहले गला दबाकर आराधना को बेसुध किया। फिर भारी पत्थर से उसके चेहरे को तब तक कुचला जब तक वह पहचानने लायक न रहे।

तड़प रही आराधना की सांसें चलती देख आरोपी ने चाकू से उसका गला रेत दिया।

पहचान छिपाने के लिए उसने अराधना के कपड़े उतारकर फेंक दिए।

आवाज बदलकर सहेलियों को किया गुमराह

हत्या के बाद आरोपी ने खुद को बचाने के लिए किसी पेशेवर अपराधी की तरह दिमाग चलाया

अराधना के फोन पर जब उसकी सहेलियों और बहन का कॉल आया, तो लोकनाथ ने 'लड़की की आवाज' निकालकर उनसे बात की ताकि किसी को शक न हो।

उसने मृतका का एटीएम और आधार कार्ड जला दिया और मोबाइल तोड़कर नाले में फेंक दिया।

CCTV और बाइक नंबर ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

12 मई को जंगल में अर्धनग्न लाश मिलने के बाद पुलिस ने सघन जांच शुरू की। केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपी और मृतका एक साथ बाइक पर नजर आए। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस आरोपी के घर चारपारा (सक्ति) पहुंची और उसे दबोच लिया।

अधिवक्ता संघ में आक्रोश

जूनियर वकील की हत्या के बाद रायगढ़ जिला अधिवक्ता संघ ने भारी नाराजगी जताई है। संघ ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। बेंगलुरू से लौटी मृतका की बहन ने भी पुलिस को बताया कि उसे फोन पर किसी 'दूसरी लड़की' (आरोपी द्वारा बदली आवाज) के बात करने पर ही शक हो गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन