Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड से Sex कर वीडियो बनाया, दोस्तों को दिखाया : फ्रेंड्स भी संबंध बनाने दवाब बनाकर ब्लैकमेल करने लगे, 2 साल से था अफेयर, 10 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नाबालिग गर्लफ्रेंड से सेक्स कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया गया। उसे दोस्तों को दिखाखाया, फिर दोस्तों ने भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। बालको नगर पुलिस ने मुख्य आरोपी (बॉयफ्रेंड) समेत कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बालको नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी होरी लाल चौहान (30) का पिछले 2 वर्षों से उसी के गांव की एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ प्रेम संबंध था। इस दौरान आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाते समय नाबालिग का एक अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। बाद में होरी लाल ने यह वीडियो अपने अन्य दोस्तों को दिखा दिया।

वीडियो दिखाकर दोस्त करने लगे ब्लैकमेल, भाई से की शिकायत

वीडियो देखने के बाद आरोपी के दोस्तों ने नाबालिग को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वे वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लड़की पर शारीरिक संबंध बनाने का लगातार दबाव डालने लगे और रास्ते में गंदे इशारे करने लगे।

आरोपियों की हरकतों और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़िता ने अपने भाई को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता का भाई उसे लेकर बालको नगर थाने पहुंचा और लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता और पीड़िता के नाबालिग होने के कारण पुलिस ने तत्काल विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की।

ये 10 आरोपी हुए गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जो पेशे से मजदूरी का काम करते हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं

होरी लाल चौहान (30 वर्ष) - मुख्य आरोपी (बॉयफ्रेंड)

कन्हैया सिंह (25 वर्ष)

उदय चौहान (22 वर्ष)

मनीष चौहान (22 वर्ष)

बुग्गु चौहान (21 वर्ष)

राकेश सिंह (40 वर्ष)

दशरथ पटेल (32 वर्ष)

चित्रभान पटेल (30 वर्ष)

शत्रुहन चौहान (25 वर्ष)

योगेश चौहान (22 वर्ष)

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद स्थानीय न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है, वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक प्रक्रिया के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन