Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

पुष्पराजगढ़ में नशे की रफ्तार ने ढाया कहर : कार-बाइक की टक्कर के बाद नाले में गिरी गाड़ी, हादसे में दोनों ड्राइवरों की हालत नाजुक

गौरेला-अनूपपुर मार्ग पर स्थित लालपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक को चपेट में लेने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी। इस सड़क हादसे में कार चालक और बाइक सवार दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों गंभीर घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों के मलबे से बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

अनूपपुर से खोंगसरा जा रही थी कार

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार चालक अनूपपुर से खोंगसरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान लालपुर गांव के पास उसने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा— चालक था नशे में

हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि कार चालक अधिक नशे की हालत में था और उसकी इसी लापरवाही और नशे में गाड़ी चलाने के कारण यह भीषण दुर्घटना घटित हुई।

गौरेला पुलिस ने शुरू की जांच

दुर्घटना के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी, जिसे पुलिस ने शांत कराया। मामले में गौरेला थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घायलों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन