Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

कोल्ड स्टोरेज की दीवार ढही, 3 मजदूरों की मौत : कमजोर दीवार बनी हादसे की वजह, परिजनों ने की मुआवजे और कार्रवाई की मांग

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला के नयनपुर इलाके में शनिवार सुबह एक दर्दनाक औद्योगिक हादसा हो गया। मित्तल कोल्ड स्टोरेज परिसर में सुबह करीब 10 बजे दीवार गिरने से चार मजदूर मलबे में दब गए। इस हादसे में तीन मजदूरों की जान चली गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज अस्पताल में जारी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कोल्ड स्टोरेज की दीवार पहले से जर्जर थी। मजदूर जब चावल के बोरे बाहर निकाल रहे थे, उसी दौरान दीवार पर अचानक अधिक भार पड़ गया। वजन सहन न कर पाने के कारण दीवार भरभराकर गिर गई और मजदूर उसकी चपेट में आ गए।

मौके पर पहुंचे कलेक्टर और एसएसपी

हादसे की सूचना मिलते ही एस. जयवर्धन और प्रशांत ठाकुर घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है।

अस्पताल में एक मजदूर ने तोड़ा दम

मलबे से निकाले गए मजदूरों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं दो अन्य को गंभीर हालत में जिला अस्पताल सूरजपुर लाया गया, जहां इलाज के दौरान एक और मजदूर की मौत हो गई। एक मजदूर की स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है।

मुआवजे और कार्रवाई की मांग

हादसे के बाद कोल्ड स्टोरेज के बाहर ग्रामीणों और परिजनों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। वे मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने और कोल्ड स्टोरेज संचालक पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

प्रशासन का बयान

कलेक्टर एस. जयवर्धन ने बताया कि पूरे इलाके की तलाशी लेकर यह सुनिश्चित किया गया है कि कोई अन्य मजदूर मलबे में न दबा हो। मृतकों को प्रोविडेंट फंड के नियमों के तहत मुआवजा दिया जाएगा। वहीं एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन