Logo
Breaking News Exclusive
3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा मोबाइल पर बात करने पर भड़का, बेल्ट-लात-घूंसे और थप्पड़ मारे; सिर दीवार पर पटका मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' में तड़के लगी आग, जान बचाने तीसरी-चौथी मंजिल से कूदे लोग, मृतकों में ज्यादातर विदेशी शरीर पर मिले चोट के निशान, कामवाली बाई पहुंची तो खुला राज, कमरे में बिखरी पड़ी थी लाश अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ? देवभोग में जांच से पहले कार्रवाई, स्वास्थ्य अमला की धमकी, धरने पर बैठेंगे कर्मचारी मां डॉक्टरों के आगे खून के लिए गिड़गिड़ाई; स्टाफ ने 1 यूनिट ब्लड नहीं दिया, थम गईं सांसें 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा मोबाइल पर बात करने पर भड़का, बेल्ट-लात-घूंसे और थप्पड़ मारे; सिर दीवार पर पटका मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' में तड़के लगी आग, जान बचाने तीसरी-चौथी मंजिल से कूदे लोग, मृतकों में ज्यादातर विदेशी शरीर पर मिले चोट के निशान, कामवाली बाई पहुंची तो खुला राज, कमरे में बिखरी पड़ी थी लाश अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ? देवभोग में जांच से पहले कार्रवाई, स्वास्थ्य अमला की धमकी, धरने पर बैठेंगे कर्मचारी मां डॉक्टरों के आगे खून के लिए गिड़गिड़ाई; स्टाफ ने 1 यूनिट ब्लड नहीं दिया, थम गईं सांसें

छत्तीसगढ़ में एनकाउंटर में 3 माओवादी ढेर : महिला नक्सली भी शामिल, 12 लाख के इनामी थे सभी, पिस्टल-बंदूक समेत कई सामान बरामद

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। थाना गोलापल्ली क्षेत्र अंतर्गत गोंदीगुड़ा के जंगल-पहाड़ी इलाके में हुई मुठभेड़ में महिला माओवादी समेत कुल तीन नक्सली मारे गए हैं। मारे गए सभी माओवादी इनामी थे, जिन पर कुल 12 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण ने बताया कि माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना के आधार पर सुकमा डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम ने गोंदीगुड़ा के जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। 18 दिसंबर 2025 की सुबह सर्चिंग के दौरान डीआरजी टीम और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ हुई।

सर्चिंग में मिले शव और हथियार

मुठभेड़ के बाद जब सुरक्षाबलों ने इलाके की तलाशी ली तो एक महिला और दो पुरुष माओवादियों के शव बरामद किए गए। मौके से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और नक्सली सामान भी जब्त किया गया।

मारे गए माओवादियों की पहचान

प्रारंभिक जांच में मारे गए माओवादियों की पहचान इस प्रकार हुई है।

माड़वी जोगा उर्फ मून्ना

निवासी: जिला नारायणपुर

रैंक: ACM (कोंटा एरिया कमेटी)

इनाम: ₹5 लाख

सोढ़ी बंडी

निवासी: सिंघनमड़गू, किस्टाराम (सुकमा)

रैंक: ACM (किस्टाराम एरिया कमेटी)

इनाम: ₹5 लाख

नुप्पों बजनी

निवासी: टेकलगुड़ा, जगरगुंडा (सुकमा)

रैंक: LOS सदस्या (किस्टाराम एरिया कमेटी)

इनाम: ₹2 लाख

तीनों माओवादी कोंटा-किस्टाराम एरिया कमेटी के अंतर्गत सक्रिय थे और कई गंभीर नक्सली घटनाओं में शामिल रहे थे।

हथियार और विस्फोटक बरामद

मुठभेड़ स्थल से 9 एमएम सर्विस पिस्टल, 12 बोर भरमार बंदूक, बीजीएल सेल, टिफिन बम सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और नक्सली दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

IG का बयान- माओवाद अंतिम दौर में

बस्तर रेंज के आईजी सुन्दरराज पट्टलिंगम ने कहा कि, वर्ष 2025 में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई में अब तक केंद्रीय समिति, डीकेएसजेडसी और पीएलजीए कैडर समेत कुल 255 माओवादी मारे जा चुके हैं।

उन्होंने कहा, “बस्तर में माओवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। संगठन की संरचना टूट चुकी है। सक्रिय माओवादियों से अपील है कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं।”

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन