Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

'मोटा' कहने पर दो दोस्तों में खूनी जंग : 10वीं के छात्र की चाकू गोदकर हत्या, महज एक कमेंट ने दो परिवारों में घोला मातम का जहर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे तिल्दा इलाके से एक बेहद हैरान और विचलित कर देने वाली खबर सामने आई है। तिल्दा थाना क्षेत्र के सासाहोली गांव में महज 'मोटा' कहे जाने के विवाद में दसवीं कक्षा के एक छात्र ने अपने ही क्लासमेट की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी।

कल तक जो दो बच्चे एक साथ हंसते-खेलते और पढ़ते थे, उनमें से एक अब इस दुनिया में नहीं है और दूसरा अस्पताल के बिस्तर पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।

बोर्ड एग्जाम के दौरान चिढ़ाया था, दिल में कसक लिए घूम रहा था अमन

मृतक छात्र की पहचान 16 वर्षीय अमन यदु के रूप में हुई है, जो सासाहोली के वार्ड नंबर 1 का रहने वाला था। वारदात को अंजाम देने वाला 15 वर्षीय आरोपी छात्र भी उसी के मोहल्ले में रहता था और दोनों के घरों के बीच महज 400 मीटर की दूरी थी। दोनों सासाहोली स्थित 'सरस्वती शिशु मंदिर' स्कूल में एक साथ पढ़ते थे और हाल ही में दोनों ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा पास की थी।

दरअसल, बोर्ड एग्जाम के दौरान आरोपी छात्र ने अमन को "मोटा" कहकर सरेआम चिढ़ाया था। अमन को यह 'बॉडी शेमिंग' इतनी बुरी लगी कि उसने इसे अपने आत्मसम्मान पर ले लिया और तभी से उसके मन में बदले की आग सुलग रही थी।

चाकू छीना और सीने-गर्दन पर कर दिए ताबड़तोड़ वार

नाराजगी और मनमुटाव का यह मामला शुक्रवार (19 जून) को स्कूल की छुट्टी के बाद खूनी जंग में तब्दील हो गया। अमन ने आरोपी छात्र को सबक सिखाने की नीयत से रास्ते में रोका और पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि अमन ने अपने पास छिपाकर रखा सब्जी काटने वाला चाकू निकाला और आरोपी के गले पर हमला कर दिया।

इस हमले में आरोपी छात्र लहूलुहान हो गया, लेकिन उसने हार नहीं मानी। उसने किसी तरह अमन के हाथ से चाकू छीन लिया और गुस्से में आकर उसी चाकू से अमन के सीने और गर्दन पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल अमन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इस खूनी संघर्ष में आरोपी छात्र भी बुरी तरह जख्मी हुआ है। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। इधर, हंसते-खेलते 16 साल के बेटे अमन की अचानक मौत की खबर सुनते ही उसके माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव की आंखें इस दुखद घटना को लेकर नम हैं।

तिल्दा पुलिस की कार्रवाई

वारदात की सूचना मिलते ही तिल्दा नेवरा थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ फौरन सासाहोली गांव पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। चश्मदीदों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपी छात्र के होश में आने के बाद ही वैधानिक गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह घटना बच्चों में बढ़ते गुस्से और मानसिक तनाव को लेकर एक गंभीर चेतावनी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन