Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

: पति-पत्नी की हत्या, घर के अंदर मिले शव: एक का शव बिस्तर पर, दूसरे का जमीन पर मिला, धारदार हथियार से वारदात

Chhattisgarh Raipur Murder of husband and wife: रायपुर के अभनपुर में एक घर के अंदर पति-पत्नी के शव मिले हैं। किसी ने दोनों की धारदार हथियार से हत्या की है। शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। एफएसएल और क्राइम ब्रांच की टीम इस मामले की जाँच कर रही है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र के बिरोदा गाँव का है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बिरोदा गाँव में रहने वाले भुखन ध्रुव (62) और उनकी पत्नी रुक्मणी ध्रुव (60) के शव घर में पड़े हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुँची तो भुखन का शव घर के एक कमरे में बिस्तर पर पड़ा था। पत्नी रुक्मणी का शव दूसरे कमरे में फर्श पर पड़ा था।

शव के आसपास खून बिखरा हुआ था

एसीसीयू टीम, एफएसएल यूनिट, फ़िंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड घटनास्थल पर जाँच कर रहे हैं। शव के आसपास खून बिखरा हुआ है। पुलिस को शक है कि इस वारदात को किसी करीबी ने अंजाम दिया है। हत्या में धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है।

दोनों मृतकों के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। घर के अंदर कई सामान बिखरे पड़े हैं। फिलहाल पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

दंपति के तीन बच्चे हैं

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भुखन और उसकी पत्नी किसान हैं। भुखन किसी दूसरे व्यक्ति के खेत में कीटनाशक छिड़कने का काम कर रहा था। बुधवार को जब वह काम पर नहीं पहुँचा, तो वह व्यक्ति उसे देखने घर आया, तो उसने शव देखकर सरपंच को सूचना दी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुँचा।

बताया जा रहा है कि भुखन के तीन बच्चे हैं। जिनमें दो लड़कियां और एक लड़का शामिल है। लड़कियों की शादी धमतरी और पाटन में हुई है। लड़का रायपुर में रहता है। फिलहाल पुलिस परिवार वालों को बुलाकर उनसे भी पूछताछ कर रही है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन