Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

: 10वीं के छात्रा की चाकू और पत्थर से हत्या: घटना स्थल पर हत्यारे का सामान मिला, मर्डर के वक्त खेत में घसीटने के निशान

Chhattisgarh Raipur Class 10 student murdered with knife and stone: छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक हत्यारे ने 10वीं की छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी। उसकी हत्या चाकू और पत्थर से कूचकर की गई। नाबालिग के शरीर पर चाकू से वार करने और पत्थर से कुचलने के निशान हैं। हत्या के समय खेत में घसीटने के भी निशान हैं। मामला खरोरा थाना क्षेत्र के बेलदार सिवनी गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका का नाम मुस्कान धीवर (16) है, जो बेलदार सिवनी के महामाया चौक की रहने वाली थी। वह 26 जून की दोपहर 1 बजे से घर से लापता थी। 27 जून की सुबह 11 बजे गांव के पास खेत में शव पड़ा मिला।

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, घटना 26 जून की है। गुरुवार दोपहर हल्की बारिश हो रही थी, तभी नाबालिग अपने दूर के रिश्तेदार साहिल धीवर के साथ निकली थी। साहिल सुहेला के सकलोर का रहने वाला है। 26 जून को नाबालिग देर रात तक घर नहीं पहुंची। परिजन बच्ची की तलाश करते रहे, लेकिन वह नहीं मिली।

इसी बीच 27 जून को दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि तोर्रा तालाब के खेत में एक बच्ची मृत अवस्था में पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इस दौरान मृतका की पहचान मुस्कान धीवर पुत्री ओझा राम धीवर के रूप में हुई।

नाबालिग के चेहरे पर चोट के निशान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग के चेहरे पर चोट के निशान हैं। घटना स्थल पर एक चाकू भी मुड़ी हुई अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस के साथ एफएसएल टीम भी मौके पर मौजूद थी। घटना स्थल पर संघर्ष के निशान हैं। नाबालिग और संदिग्ध साहिल धीवर की चप्पलें अस्त-व्यस्त हैं।

साथ ही साहिल धीवर का तौलिया थोड़ी दूरी पर रखा हुआ है। चप्पल और तौलिया की पहचान साहिल धीवर के पिता ने की है। साहिल धीवर की तलाश की गई तो उसने अपनी बाइक भाटापारा रेलवे स्टेशन पर खड़ी कर दी है। साथ ही वह अपना मोबाइल भी बंद करके गायब हो गया है।

नाबालिग निजी स्कूल में पढ़ती थी

स्थानीय मुकेश वर्मा के अनुसार नाबालिग खरोरा के निजी स्कूल में पढ़ती थी। उसके पिता की इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान है। उसकी मां गृहिणी है, उसके बड़े भाई की भी इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान है। उसका छोटा भाई आठवीं कक्षा में पढ़ता है।

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है

पुलिस को संदेह है कि नाबालिग की हत्या करने के बाद संदिग्ध साहिल धीवर फरार हो गया है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों की भी जांच कर रही है कि आखिर आरोपी ने नाबालिग की हत्या क्यों की।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन