Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

सेक्स रैकेट...कमरों में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती : पुलिस ने 'पॉइंटर' भेजा, सिग्नल मिलते ही दी दबिश, महिला-दलाल समेत 3 गिरफ्तार, 3 लड़कियों का रेस्क्यू

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने किराए के मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था, जहां पुलिस ने पॉइंटर को कस्टमर बनाकर भेजा। इस दौरान एक कमरे में युवती और युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। दूसरे कमरे में दो लड़कियों के साथ एक और युवक भी मौजूद था।

पॉइंटर से सिग्नल मिलते ही पुलिस ने रेड मारी और महिला दलाल समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान 3 युवतियों का भी रेस्क्यू किया गया। घटना चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के छोटे अतरमुड़ा के साईं मंगलम गली की है।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, पुलिस को शिकायत मिली थी कि, छोटे अतरमुड़ा के एक किराए के मकान में महिला दलाल लड़कियों से देह व्यापार करा रही है। इसके बाद पुलिस ने एक पॉइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा। उससे सिग्नल मिलने के बाद पुलिस टीम ने मकान में छापेमारी की।

आपत्तिजनक स्थिति में मिले ग्राहक

छापेमारी के दौरान मकान के एक कमरे में महिला और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। दूसरे कमरे में दो महिलाओं के साथ एक पुरुष मौजूद था। पुलिस ने मौके से तीन युवतियों को सुरक्षित निकाला। वहीं, महिला दलाल सहित दो ग्राहकों को हिरासत में लिया।

महिला पुलिसकर्मियों ने तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। साथ ही महिला दलाल के पास से पॉइंटर के दिए 2,500 रुपए कैश भी जब्त किए गए। पूछताछ में महिला ने किराए का मकान लेकर सेक्स रैकेट चलाने की बात स्वीकार की है।

इन आरोपियों पर हुई कार्रवाई

पुलिस ने महिला दलाल गुंजन चौहान (36), नेहरू चौहान (37) और मीर रविउल (34) को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ चक्रधरनगर पुलिस ने अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4 और 5 के तहत केस दर्ज किया है।

ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा- एसएसपी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि, महिलाओं के शोषण और अनैतिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन