Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला

: Chhattisgarh: बीजापुर में नक्सलियों का पुलिस कैंप पर हमला, बीजीएल दागे, कांकेर में टेलीफोन टावर में लगाई आग

News Desk / Mon, Jan 2, 2023

सांकेतिक फोटो

सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने एक बार फिर जवानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। बीजापुर में नक्सलियों ने मंगलवार को पुलिस कैंप पर हमला कर दिया। जवानों ने फायरिंग की तो नक्सली वहां से भाग निकले। जिस कैंप पर हमला हुआ है, वो तेलंगाना सीमा पर है। हमले मे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है। वहीं कांकेर में नक्सलियों ने एक टेलीफोन टावर में आग लगा दी है। 

जानकारी के मुताबिक, जिले के पामेड़ क्षेत्र में चिंतावागु नदी किनारे पुलिस कैंप है। इसी कैंप को निशाना बनाते हुए नक्सलियों ने मंगलवार को हमला कर दिया। इस दौरान नक्सलियों ने बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) भी दागे। इस पर जवानों ने भी नक्सलियों को जवाब दिया। करीब 15 मिनट तक दोनों ओर से फायरिंग होती रही। इसके बाद नक्सली जान बचाकर वहां से भाग निकले। फिलहाल इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन जारी है। 

बताया जा रहा है कि यह पुलिस कैंप नया ही तेलंगाना सीमा पर खोला गया है। यहां पर करीब एक साल से चिंतावागु नदी पर पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी नदी के किनारे कैंप है। बीजापुर एसपी आंजनेय वाष्णेय ने बताया कि हमले में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। नक्सलियों का हमला कैंप पर नहीं, बल्कि उससे कुछ दूरी पर हुआ था। फिलहाल जवान सुरक्षा में लगे हुए हैं। ज्यादा जानकारी का इंतजार है। 

टेलीफोन टावर में लगाई आग, बांधा बैनर
दूसरी ओर कांकेर के पंखाजूर में नक्सलियों ने सोमवार देर रात टेलीफोन टावर में आग लगा दी। इसके कारण टावर में लगा पैनल बोर्ड जल गया है। घटना बडगांव थाना क्षेत्र के मेंढरा गांव में हुई है। वहीं थाना प्रभारी अमित पद्मशिली ने बताया कि बीती रात असामाजिक तत्व ने टेलीफोन टावर के पैनल बोर्ड में आग लगाई है। अभी तक आग लगाने वालों का पता नहीं चल सका है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि इसमें नक्सलियों का हाथ है या नहीं। 

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन