Logo
Breaking News Exclusive
2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा

कथावाचक नरेंद्र शास्त्री रेप के आरोप में गिरफ्तार : चावल देखकर बताता था लोगों को भविष्य, महिला की शिकायत पर पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में FIR

छत्तीसगढ़ की महासमुंद जिला पुलिस ने एक महिला की लिखित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कथावाचक और ज्योतिषाचार्य नरेंद्र शास्त्री को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बाबा पर दुष्कर्म करने का संगीन आरोप है। बागबाहरा थाना पुलिस ने आरोपी को रायपुर के सिलयारी क्षेत्र से हिरासत में लिया है।

नरेंद्र शास्त्री प्रदेश में एक विख्यात कथावाचक और ज्योतिषी हैं, जिन्हें आम लोग 'चावल वाले बाबा' या 'चाय वाले बाबा' के नाम से भी जानते हैं। वे भक्तों द्वारा लाए गए चावल के दानों और एक लाल फूल को देखकर उनका भूत, भविष्य और वर्तमान बताने के दावों के लिए काफी लोकप्रिय हैं।

6 मई को दर्ज हुई थी शिकायत, इन गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ केस

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला ने गत 6 मई को महासमुंद जिले के बागबाहरा थाने में आरोपी नरेंद्र शास्त्री के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया।

पुलिस ने आरोपी बाबा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376(2)(j), 376(2)(n) और 376(2)(m) के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। इन धाराओं का अर्थ है कि आरोपी पर दुष्कर्म करने, एक ही महिला के साथ बार-बार अनाचार करने और महिला की असहाय और कमजोर स्थिति का गलत फायदा उठाकर दुष्कर्म को अंजाम देने का मामला दर्ज किया गया है।

रायपुर के सिलयारी से हुई गिरफ्तारी, पुलिस की जांच जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए बागबाहरा थाना पुलिस की विशेष टीम ने बुधवार (9 मई) को दबिश देकर आरोपी नरेंद्र शास्त्री को रायपुर के सिलयारी से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम आरोपी को आगे की पूछताछ और वैधानिक कार्रवाई के लिए बागबाहरा थाने लेकर आई है।

इस हाई-प्रोफाइल मामले को लेकर महासमुंद पुलिस ने फिलहाल मीडिया से ज्यादा विवरण साझा नहीं किया है। अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता का बयान दर्ज कर मामले की सघन जांच की जा रही है और विवेचना पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी आधिकारिक तौर पर दी जाएगी।

जांजगीर-चांपा में भी सामने आया था ऐसा ही मामला

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में किसी कथित बाबा पर रेप के आरोप का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले जांजगीर-चांपा जिले में भी एक महिला से इलाज के नाम पर दुष्कर्म करने के आरोप में निर्मल बाबा (60 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया था। उस मामले में पीड़िता अपने शरीर के दर्द की समस्या का उपचार कराने कथित बाबा के पास गई थी, जहां उसके साथ अनाचार किया गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन