Logo
Breaking News Exclusive
बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश

: 5 लोगों ने गैंगरेप कर लड़की को मार डाला: पिता और बच्ची का भी किया कत्ल, 5 हत्यारे-बलात्कारियों को फांसी, एक को उम्र कैद

Chhattisgarh Korba Minor Rape Murder 5 Accused Sentenced To Death: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 4 साल पहले 16 साल की पहाड़ी कोरवा नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी। उसके पिता और 4 साल की बेटी की भी हत्या कर दी गई थी। कोर्ट ने 5 हत्यारों और दुष्कर्मियों को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामला लेमरू थाना क्षेत्र का है।

Chhattisgarh Korba Minor Rape Murder 5 Accused Sentenced To Death: हत्यारों में सतरेंगा गांव निवासी संतराम मंझवार (45), अनिल कुमार सारथी (20), आनंद दास (26), परदेशी दास (35) और जब्बार उर्फ ​​विक्की (21) शामिल हैं। वहीं एक आरोपी उमाशंकर यादव (22) को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। वह हत्या में शामिल था, उसने दुष्कर्म नहीं किया था। जानिए क्या है पूरा मामला Chhattisgarh Korba Minor Rape Murder 5 Accused Sentenced To Death: 29 जनवरी 2021 को गढ़-उपरोड़ा के कोरई जंगल में एक परिवार के 3 सदस्यों की हत्या कर दी गई थी। मृतकों में देवपहरी गांव के धरमू उर्फ ​​झकड़ी राम (45), उसकी बेटी (16) और पोती सतमती (4) शामिल हैं। तीनों के शव 30 जनवरी को जंगल में मिले थे। धरमू संतराम के यहां मवेशी चराता था धरमू का परिवार हत्यारे संतराम मंझवार के घर पर रहता था और उसके मवेशी चराता था। बदले में उसने 8000 रुपए सालाना और हर महीने 10 किलो चावल देने का वादा किया था, लेकिन संतराम मंझवार ने सिर्फ 600 रुपए और 10 किलो चावल दिया, इसलिए 29 जनवरी 2021 को हिसाब-किताब हुआ। बलात्कार की साजिश इसके बाद परिवार घर जाने के लिए सतरेंगा के बस स्टैंड गया। इसी बीच हत्यारा संतराम मंझवार अपने साथियों के साथ आया। उसने कहा कि वह सभी को बाइक से घर छोड़ देगा। उसने अपनी पत्नी को बाइक से आगे भेज दिया। उसने उसके पति, नाबालिग बेटी और पोती को रोक लिया। इसके बाद संतराम मंझवार ने रास्ते में धर्मू को रोककर उसे शराब पिलाई। फिर साजिश के तहत सभी ने बारी-बारी से उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद उन्होंने उस पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। उसे मरा समझकर फेंक दिया। इसके बाद उसके पिता और पोती की भी पत्थरों से हमला कर हत्या कर दी। आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद इसके बाद जब तीनों घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने संतराम से पूछा। उसने बताया कि वह उन्हें गांव के पास छोड़ गया है। परिजनों की शिकायत पर 4 दिन बाद पुलिस ने संतराम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। सभी शव बरामद किए गए। जज ने कहा- समाज की सामूहिक चेतना को ठेस पहुंची जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायालय (पॉक्सो) की विशेष न्यायाधीश डॉ. ममता भोजवानी ने फैसला सुनाते हुए कहा कि अमानवीय और निर्ममता से किया गया कृत्य वीभत्स, क्रूर और कायरतापूर्ण है। हवस की पूर्ति के लिए निर्दोष और कमजोर लोगों की हत्या की गई, जिससे पूरे समाज की सामूहिक चेतना को ठेस पहुंची है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन