Logo
Breaking News Exclusive
ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी

: 6 महिला पंचों की जगह पतियों ने ली शपथ: छत्तीसगढ़ में सचिव ने दिलाई शपथ, फिर लगे हर-हर महादेव, भारत माता की जय के नारे

MP CG Times / Wed, Mar 5, 2025

Chhattisgarh Kawardha Husbands took oath instead of 6 women panchs: कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक के परसवाड़ा पंचायत में नवनिर्वाचित 6 महिला पंचों को उनके पतियों ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं सचिव का कहना है कि सिर्फ पुरुष प्रतिनिधियों को ही शपथ दिलाई गई है। शपथ ग्रहण के बाद हर-हर महादेव, भारत मां के नारे भी लगाए गए। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचित प्रतिनिधियों ने सोमवार को अपने-अपने क्षेत्रों में पहली बैठक के दौरान शपथ ली। पंडरिया के परसवाड़ा ग्राम पंचायत में निर्वाचित 12 वार्ड पंचों में से 6 महिलाएं थीं, जबकि 6 पंच पुरुष थे। पंचायत सचिव ने इन 6 महिला पंचों के पतियों और अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। केवल पुरुष प्रतिनिधियों को ही शपथ दिलाई गई- सचिव शपथ ग्रहण कराने वाले ग्राम पंचायत परसवाड़ा के सचिव प्रदीप ठाकुर से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुरुष प्रतिनिधियों को 3 मार्च को शपथ दिलाई गई। महिला प्रतिनिधियों को 6 मार्च को शपथ दिलाई जाएगी। पूरे प्रदेश में 3 मार्च को ग्राम पंचायत स्तर पर पहला सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। 12 वार्डों में पंचों में 6 महिलाएं निर्वाचित परसवाड़ा में 12 वार्ड हैं, जिनमें 6 महिलाएं पंच चुनी गई हैं। वार्ड 2 से गायत्री बाई चंद्रवंशी पत्नी कोमल चंद्रवंशी, वार्ड 3 से सरिता साहू पत्नी राजेंद्र साहू, वार्ड 4 से मीराबाई पत्नी शोभाराम चंद्रवंशी, वार्ड 5 से संतोषी चंद्रवंशी पत्नी सुरेश चंद्रवंशी, वार्ड 7 से सरिता बाई चंद्रवंशी पत्नी दौलत राम, वार्ड 12 से विद्या बाई पत्नी चंद्र कुमार यादव शामिल हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस घटना को महिला सशक्तिकरण का मजाक बताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि अगर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो यह गलत उदाहरण पेश करेगा और ऐसी घटनाओं को बढ़ावा मिल सकता है। गौरतलब है कि भाजपा विधायक भावना बोहरा पंडरिया विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। जिला पंचायत सीईओ अजय त्रिपाठी ने कहा कि, सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है। सोमवार को जिले में ग्राम पंचायतों का प्रथम सम्मिलन था। जनपद सीईओ को कहा गया है कि वे जांच करके प्रतिवेदन देंगे। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन