Logo
Breaking News Exclusive
ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी

: Chhattisgarh IT Raid: कारोबारियों ने नौकरानी के घर छिपाई रकम, 40 करोड़ रुपये चोरी! SP से शिकायत

News Desk / Fri, Nov 18, 2022

सांकेतिक फोटो

सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले सक्ती में पिछले दिनों पड़े इनकम टैक्स के छापे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोप है कि कारोबारियों ने अफसरों से बचने के लिए करोड़ों रुपये अपने नौकरों और कर्मचारियों के घर में छिपाए थे। इसमें से 40 करोड़ रुपये चोरी हो गए। इसके बाद कारोबारियों ने मकान के पास स्थित रुई भंडार में घुसकर जबरदस्ती वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक और डिलीट करने का प्रयास किया। इस दौरान साथ आए पुलिसकर्मियों ने दुकानदार को फंसाने की धमकी भी दी। 

दुकानदार ने कारोबारियों पर लगाया आरोप
दरअसल, बाराद्वारा रोड निवासी पुष्पेंद्र देवांगन की ग्राम हरेठी में श्रीनाथ रुई भंडार के नाम से दुकान है। पुष्पेंद्र का आरोप है कि 15 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे सक्ती के व्यापारी अरुण कुमार अग्रवाल, अनिल कुमार अग्रवाल, कांग्रेस नेता व पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर पुलिस के साथ उसकी दुकान में पहुंचे। आरोप है कि ये सभी जबरदस्ती दुकान में घुस गए और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने लगे। आरोपियों ने फुटेज डिलीट करने का भी प्रयास किया और हार्ड डिस्क ले जाने लगे। 

पुलिस अफसर ने दी जान से मारने की धमकी
पुष्पेंद्र ने एसपी को दी अपनी शिकायत में कहा है कि, जब विरोध किया गया तो व्यापारियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। वहीं SDOP मोहम्मद तसलीम आरिफ ने दुष्कर्म और चोरी के आरोप में फंसाने की धमकी दी। पुष्पेंद्र ने यह भी आरोप लगाया है कि बिना सरपंच और ग्राम पंचायत की अनुमति के कॉन्सटेबल भागवत श्रीवास्तव जबरदस्ती दुकान में घुसा और सीसीटीवी का सीडीआर चेक किया। उससे और उसके परिजनों से पूछताछ की और डाटा डिलीट करने का प्रयास किया। 

पुलिस ने बरामद किए रुपये, इनाम भी लिया
क्षेत्र में इस बात की भी चर्चा है कि पुलिस ने बिना एफआईआर दर्ज किए ही चोरी गए रुपयों को बरामद कर लिया। फिर उसकी एवज में 1.30 करोड़ रुपये इनाम भी ले लिया। पुष्पेंद्र ने इस मामले में एसपी से शिकायत कर उसके परिवार को जान का खतरा बताया है। साथ ही कहा है कि एसडीओपी और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाए। मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। एसडीओपी से उसके परिवार को खतरा है। 

एसपी बोले-जांच कराई जा रही
एडिशनल एसपी गीता सिंह ने कहा है कि पूरे मामले मे कड़ी कार्यवाही की जाएगी। वहीं एसपी एमआर अहिरे ने कहा कि, कारोबारी ने एसपी कार्यालय में एक शिकायत दी है। इस मामले में आयी शिकायत की जांच की जाएगी। पुलिस के जबरन दुकान में घुसकर पूछताछ करने और सीसीटीवी देखने की बात आई है। इस मामले में जांच कराई जा रही है।

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन