Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

: NHM कर्मचारियों ने गरियाबंद में नोटिस जलाकर जताया विरोध: विधायक जनक राम ध्रुव ने आंदोलन को बताया जायज, दिया समर्थन

MP CG Times / Mon, Sep 1, 2025

Chhattisgarh Gariaband NHM employees protested by burning notices: प्रदेशभर में 18 अगस्त से 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के 16 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। शनिवार को आंदोलन के 15वें दिन गरियाबंद जिला इकाई के करीब 450 कर्मचारियों ने नोटिस की प्रति जलाकर विरोध जताया और सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ शपथ ली।

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष अमृत राव भोंसले, प्रांतीय प्रतिनिधि भूपेश साहू, भूपेंद्र सिन्हा और सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने किया। इस दौरान बिंद्रा नवागढ़ विधानसभा के विधायक जनक राम ध्रुव भी आंदोलनकारियों के बीच पहुंचे और मंच से समर्थन जताते हुए कहा कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का आंदोलन पूरी तरह जायज है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की पीड़ा को मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और विधानसभा सत्र में मजबूती से उठाएंगे।

अब "आर-पार की लड़ाई" जारी रहेगी

जिला उपाध्यक्ष रजत महतो ने कहा कि दो दशक से संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी शोषण का शिकार हो रहे हैं। 20 साल में से 15 साल भाजपा सरकार रही, लेकिन कर्मचारियों को नियमितीकरण और स्थायीकरण का लाभ नहीं मिला। अब "आर-पार की लड़ाई" जारी रहेगी।

10 मांगों में से पांच मांगें पूरी का खंडन

कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री के इस बयान का खंडन किया कि 10 मांगों में से पांच मांगें पूरी कर दी गई हैं। उनका कहना है कि केवल दो पर आंशिक कार्रवाई हुई है, बाकी पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। मुख्य मांगों में नियमितीकरण, स्थायीकरण, पब्लिक हेल्थ कैडर, ग्रेड पे और अनुकंपा नियुक्ति शामिल हैं।

सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय 27% वेतनवृद्धि का ऐलान हुआ था, लेकिन एनएचएम कर्मचारियों को अब तक इसका लाभ नहीं मिला। कर्मचारियों ने साफ किया कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन