Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

बिना हेलमेट पहने बाइक चलाते दिखे मंत्री गजेंद्र, VIDEO : सोशल मीडिया पर उठे सवाल, यूजर्स बोले- हेलमेट लगेगा तो बाहुबली का चांद का मुखड़ा नहीं दिखेगा, अब मंत्रीजी पर कौन करेगा का

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सड़क सुरक्षा माह के बीच स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बिना हेलमेट बाइक चलाते नजर आए। खास बात यह रही कि मंत्री ने खुद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया।

मंत्री गजेंद्र यादव का बिना हेलमेट बाइक चलाने का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि जब आम लोगों पर ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है, तो मंत्री और जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती?

यूजर्स ने कसे तंज

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने तंज कसते हुए लिखा कि “हेलमेट लगाएंगे तो बाहुबली का चांद सा चेहरा कैसे दिखेगा?” वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि चालान आम आदमी के लिए है, नेताओं के लिए नहीं।

सड़क सुरक्षा माह में गलत संदेश

यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब दुर्ग जिले में सड़क सुरक्षा माह चल रहा है। पुलिस और प्रशासन लगातार हेलमेट पहनने को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। स्कूल-कॉलेजों में कार्यशालाएं हो रही हैं और नियम तोड़ने वालों पर चालान की कार्रवाई की जा रही है।

आम लोगों और छात्रों पर सख्ती

दुर्ग पुलिस बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के चालान काट रही है। स्कूलों के बाहर छात्रों पर कार्रवाई की जा रही है। पेट्रोल पंपों पर भी बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने के निर्देश हैं।

मंत्री के साथ अन्य लोग भी बिना हेलमेट

वीडियो में मंत्री के साथ चल रहे अन्य लोग भी बिना हेलमेट नजर आ रहे हैं। इससे यह सवाल और गहरा हो गया है कि क्या सड़क सुरक्षा के नियम केवल आम नागरिकों के लिए ही हैं?

पुलिस की चुप्पी पर सवाल

अब तक इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई सामने नहीं आई है। ऐसे में पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि क्या कानून सभी के लिए समान है?

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन