Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

: किताब निकालने में हुई देरी तो शिक्षक ने जड़ दिए चार थप्पड़: छात्र बोला- मुझे आवाज सुनाई नहीं दे रहा, अस्पताल में भर्ती कराया, बीईओ से की शिकायत

Chhattisgarh Dongargarh teacher slapped the student: क्लास रूम में किताब निकालने में देरी होने पर क्लास टीचर ने 7वीं के छात्र को एक के बाद एक चार बार इतनी जोर से थप्पड़ मारे कि छात्र अब सुन नहीं पा रहा है। छात्र का फिलहाल रायपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों ने क्लास टीचर के खिलाफ लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

यह मामला डोंगरगढ़ के खालसा पब्लिक स्कूल का है। जहां 13 वर्षीय सार्थक सहारे कक्षा 7 में पढ़ता है। सार्थक की मां संतोषी सहारे ने क्लास टीचर प्रियंका सिंह के खिलाफ बीईओ से शिकायत की।

शिकायत में सार्थक की मां संतोषी ने बताया कि घटना 2 जुलाई की है। कक्षा 7 में एसएसटी क्लास चल रही थी। शिक्षिका प्रियंका सिंह ने छात्रों से किताब निकालने को कहा। इस दौरान कक्षा में मौजूद छात्र सार्थक सहारे ठीक से सुन नहीं पा रहा था। उसने शिक्षिका से फिर पूछा, 'मैडम आपने क्या कहा?' इस पर शिक्षिका भड़क गई और सार्थक को तीन-चार थप्पड़ जड़ दिए।

छात्र के कान पर थप्पड़ का असर

उसने बताया कि शिक्षक ने उसे इतनी जोर से थप्पड़ मारा कि उसके कान पर बुरा असर पड़ा। स्कूल से घर लौटने के बाद सार्थक ने कहा, 'मम्मी, अब मैं ठीक से सुन नहीं पा रहा हूं।'

इससे घबराकर उसे तुरंत डोंगरगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे को पीटा गया है, जिससे उसके कान में चोट लग गई है। इससे वह ठीक से सुन नहीं पा रहा है।

डोंगरगढ़ अस्पताल में इलाज के दौरान जब कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे फिर राजनांदगांव ले जाया गया। बाद में उसे रायपुर ले जाया गया। रायपुर में जांच के बाद डॉक्टरों ने कहा है कि इलाज लंबा चलेगा। बच्चे को अभी भी सुनने में दिक्कत हो रही है।

परिजनों ने क्लास टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

इधर, घटना के बाद जब परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से कार्रवाई की मांग की तो स्कूल ने सिर्फ कारण बताओ नोटिस जारी कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली। परिजन शिक्षक को स्कूल से हटाने और बच्चे के इलाज का खर्च स्कूल से दिलाने की मांग कर रहे हैं।

एक अन्य छात्रा श्वेता गजभिये की मांग है कि क्लास टीचर प्रियंका सिंह को स्कूल से हटाया जाए। उन्होंने बताया कि क्लास टीचर पहले भी बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार कर चुकी है, लेकिन डर के कारण बच्चों ने अब तक उसके खिलाफ शिकायत नहीं की।

परिजनों ने शिक्षिका के खिलाफ बीईओ से शिकायत की

जब स्कूल की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई तो परिजनों ने डोंगरगढ़ के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को लिखित शिकायत दी।

जांच कमेटी करेगी मामले की जांच

परिजनों की शिकायत पर बीईओ बीरेंद्र कौर गरचा ने कहा, यह मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन