Logo
Breaking News Exclusive
मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला

: Chhattisgarh: कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े हत्या, थाने से 500 मीटर दूर वारदात, बदमाशों ने मारी पांच गोलियां

News Desk / Tue, Dec 13, 2022


छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बुधवार को दिनदहाड़े कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। संजू कार से जा रहे थे, इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें रोका और घेरकर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि संजू को पांच गोलियां लगी हैं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई है। सूचना मिलने पर एसएसपी पारुल माथुर सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। मामला सकरी थाना क्ष्रेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक, कुदुदंड निवासी संजू त्रिपाठी (38) पुत्र जय नारायण त्रिपाठी बुधवार दोपहर को सकरी बाईपास की ओर जाने के लिए कार से निकला था। अभी वे कुछ दूर पहुंचा ही था कि कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। संजू ने जैसे ही कार रोकी बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली संजू के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में लगी है और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता बदमाश वहां से भाग निकले।

बताया जा रहा है कि बदमाश दो अलग-अलग दिशा में कार से भागे हैं। आसपास के लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। फिलहाल मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया है। शहर में नाकाबंदी कराई गई है। गोली लगने से कार के शीशे भी टूटे हैं और संजू का शव दूसरे साइड की खिड़की के पास ही झुका हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने अपना चेहरा ढंक रखा था। जिसके कारण उन्हें देखा नहीं जा सका। 

एसएसपी पारुल माथुर ने बताया कि मौके से गोलियों के सात खोखे बरामद किए गए हैं। फॉरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया वारदात जमीन विवाद से जुड़ी होने की आशंका है। कुछ समय पहले भाई की ओर से एक मामला भी इससे जुड़ा थाने में दर्ज कराया गया था। चार से पांच गोलियां उनको लगने की आशंका है। ज्यादा पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। 
 

संजू त्रिपाठी प्रापॅर्टी डीलिंग का काम करता था और हिस्ट्रीशीटर था। वह पूर्व में जिला कांग्रेस महामंत्री भी रह चुका था। उसके शहर में होर्डिग भी लगे हैं और अखबारों में विज्ञापन भी कांग्रेस नेता के तौर पर देता रहा है। जिस कार में संजू सवार था, उस पर भी जिला महामंत्री कांग्रेस लिखा हुआ है। हालांकि एसएसपी पारुल माथुर ने उसको किसी भी पार्टी से संबंध होने की बात से इनकार किया है। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन