Logo
Breaking News Exclusive
ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी

: भानुप्रतापपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी ब्रह्मानंद पर दुष्कर्म का आरोप, कांग्रेस ने दिखाई FIR की कॉपी

News Desk / Sat, Nov 19, 2022

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद पर लगाए गंभीर आरोप।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद पर लगाए गंभीर आरोप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ में कांकेर के भानुप्रतापपुर उप चुनाव की तारीख नजदीक आते-आते आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। एनएसयूआई महासचिव के दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद भाजपा के निशाने पर आई कांग्रेस ने पलटवार किया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम पर नाबालिग से गैंगरेप और देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया है। इसके लिए उन्होंने सबूत के तौर पर FIR की कॉपी भी मीडिया के सामने रखी है। 

भाजपा सरकार में दर्ज हुई एफआईआर
कांकेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोहन मरकामन ने कहा कि, भाजपा की ओर से उपचुनाव में प्रत्याशी बनाए गए ब्रह्मानंद नेताम पर झारखंड के जमशेदपुर में टेल्को थाने में केस दर्ज है। यह FIR मई 2019 में धारा 366 a, 376(3), 376ab, 376ad, 120b।4/6 पास्को के तहत दर्ज कराई गई है। उस समय राज्य में भाजपा के रघुवर दास की सरकार थी। मरकाम ने कहा, पुलिस ने पहले पांच को नामजद किया था। जांच के बाद फिर 10 से 12 आरोपी सामने आए, इनमें भाजपा प्रत्याशी भी शामिल हैं।
 
यह भी पढ़ें...भानुप्रतापपुर उपचुनाव: BJP से ब्रह्मानंद नेताम उम्मीदवार, मनोज मंडावी को हराकर बन चुके हैं विधायक

माता-बहनों की इज्जत करती है तो प्रचार बंद करे भाजपा
पीसीसी चीफ मरकाम ने कहा कि, झारखंड पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद जांच आगे बढ़ाई तो इसमें ब्रह्मानंद नेताम के नाम का खुलासा हुआ है। झारखंड पुलिस ने पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि, भाजपा प्रत्याशी की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है।  अगर भाजपा माता और बहनों की इज्जत करती है, तो उन्हें तत्काल ब्रह्मानंद नेताम का प्रचार करना बंद कर देना चाहिए।

यह भी पढ़ें...भानुप्रतापपुर उपचुनाव: कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन, CM के साथ सावित्री, पिकअप से पहुंचे नेताम

भाजपा प्रत्याशी के कृत्य से सिर शर्म से झुका
मोहन मरकाम ने कहा कि, भाजपा प्रत्याशी ने इस एफआईआर का जिक्र निर्वाचन पत्र में नहीं किया है। कहा कि भाजपा प्रत्याशी के इस कृत्य से पूरे छत्तीसगढ़ का सिर शर्म से झुक गया है। दुष्कर्म के एक आरोपी को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बना दिया है। ये गैंगरेप के आरोपी को संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि, एनएसयूआई कार्यकर्ता पर जैसे ही रेप के आरोप लगे, उन पर कार्रवाई की गई, लेकिन भाजपा ने दुष्कर्म के आरोपी को ही प्रत्याशी  बना लिया।

सीएम ने कहा- निर्वाचन पत्र किसके कहने पर छिपाया
मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इसे लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, 15 साल की बच्ची के बलात्कार और देह व्यापार में धकेले जाने के मामले के एक अभियुक्त ब्रह्मानंद नेताम को भाजपा ने भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है। भाजपा प्रत्याशी ने झारखंड में पॉक्सो एक्ट में दर्ज अपराध को निर्वाचन शपथ पत्र में किसके कहने पर छुपाया?
 
विस्तार

यह भी पढ़ें...Bhanupratappur By-Election : नामांकन आज से, अपराधी है तो वोटिंग से दो दिन पहले करना होगा प्रचारित-प्रसारित

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन