Logo
Breaking News Exclusive
अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की

अमरकंटक जा रही कार पेड़ से टकराई, 2 श्रद्धालुओं की मौत : 3 गंभीर घायल, कार के उड़े परखच्चे, फंसी लाश, 2 घंटे बाद निकाला गया, पूर्णिमा स्नान के लिए निकले थे

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी श्रद्धालु रायपुर से अमरकंटक पूर्णिमा स्नान के लिए जा रहे थे।

यह हादसा कोटा थाना अंतर्गत बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम भसको के पास जंगल में हुआ। सुबह करीब 9 बजे तेज रफ्तार कार सड़क से उतरकर सीधे पेड़ से जा टकराई।

रायपुर के रहने वाले थे सभी कार सवार

कार में सवार सभी लोग रायपुर जिले के अलग-अलग इलाकों के निवासी थे। मृतकों में कचना निवासी रामकुमार धीवर (45) और राजकुमार साहू शामिल हैं। वहीं दलदल सिवनी निवासी निलेश्वर धीवर (38), खरोरा मजेठा निवासी सुखसागर मानिकपुरी (39) और अमित चंद्रवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज गति में थी। जंगल क्षेत्र में अचानक नियंत्रण बिगड़ने से कार सड़क से उतर गई और पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

कार में फंसे रहे लोग, दो घंटे चला रेस्क्यू

हादसे के बाद कार बुरी तरह चिपक गई थी। आगे बैठे राजकुमार साहू समेत एक अन्य युवक कार में फंस गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। पीछे बैठे घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।

घायलों को पहले रतनपुर, फिर सिम्स रेफर

घायल निलेश्वर धीवर, सुखसागर मानिकपुरी और अमित चंद्रवंशी को पहले रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें सिम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

परिजनों की मौजूदगी में हुआ पोस्टमार्टम

पुलिस ने हादसे की सूचना मृतकों और घायलों के परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिजन रायपुर से रतनपुर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन