Logo
Breaking News Exclusive
बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश

: रियल स्टेट कारोबारी की सड़क हादसे में मौत: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, उड़े परखच्चे, पिता मर्डर केस में जेल में है बंद

Chhattisgarh Bilaspur Real estate businessman dies in road accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक तेज रफ्तार कार मोड़ पर अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक युवा रियल एस्टेट कारोबारी की मौत हो गई। उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है। उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। मृतक के पिता हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है। राजस्व कॉलोनी स्थित संजय हाइट्स निवासी चंद्रकुमार जायसवाल (30) रियल एस्टेट कारोबारी हैं। बुधवार रात वह अपने दोस्त ऋषभ जैन के साथ घर से घूमने निकले थे। दोनों कोटा की ओर गए थे। वहां से रात करीब ढाई बजे घर लौट रहे थे।  कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई कार चंद्रकुमार चला रहे थे। देर रात कार की रफ्तार काफी तेज थी। उनकी कार कोटा से एक किलोमीटर पहले मुखी विहार कॉलोनी के पास पहुंची थी। तभी मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर सीधे पेड़ से जा टकराई। एयरबैग खुल गए लेकिन युवक की जान नहीं बच सकी तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराते ही एयरबैग खुल गए। लेकिन टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक महिला ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। तुरंत ही परिजन दोनों को अपोलो अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान चंद्रकुमार की मौत हो गई। वहीं, उसके दोस्त ऋषभ की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। MP के जंगलों में लाया जाएगा किंग कोबरा: 2 साल में सांप के काटने से 5 हजार मौतें, 231 करोड़ मुआवजा, ‘किंग’ का आहार हैं ये जहरीले सांप देर रात हादसा होने के कारण समय पर मदद नहीं मिल पाई तेज रफ्तार कार जब पेड़ से टकराई तो तेज आवाज सुनाई दी। यह सुनकर आसपास रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लेकिन, किसी ने मदद नहीं की। इस दौरान सड़क से गुजर रहे लोगों ने भी हादसे को नजरअंदाज कर दिया। घायलों को बाहर निकालने में किसी ने मदद नहीं की। बाद में जब पुलिस की टीम वहां पहुंची तो घायलों को कार से बाहर निकाला जा सका। वैष्णो देवी के दर्शन करने गया था परिवार चंद्रकुमार के परिवार के लोग वैष्णो देवी के दर्शन करने जम्मू-कश्मीर गए थे। घर पर सिर्फ चंद्रकुमार अकेला था। दर्शन के बाद सभी लोग बिलासपुर लौट रहे थे। तभी उन्हें सड़क हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद गुरुवार देर रात सभी लोग बिलासपुर पहुंचे। हादसे में युवक की मौत से परिजन सदमे में हैं। कांग्रेस विधायक की कार ट्रक से टकराई: उड़े परखच्चे, परिवार के साथ कुंभ जाते समय हादसा, MLA, पत्नी और रिश्तेदार समेत कई लोग जख्मी कार आगे और पीछे से क्षतिग्रस्त हो गई इस हादसे के बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और गाड़ी को जब्त कर लिया। आसपास के लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज रही होगी। कार सीधे एक पेड़ से टकराई। इसके बाद दूसरे पेड़ से भी जा टकराई। इससे कार का आगे और पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इंटरसिटी हत्याकांड में पिता जेल में हैं मृतक युवक चंद्रकुमार के पिता हल्लो उर्फ ​​विजय कुमार जायसवाल बिल्डर और व्यवसायी हैं। वे वर्ष 2010 में इंटरसिटी होटल में हुई हत्या के मामले में आरोपी हैं और जेल में सजा काट रहे हैं। बता दें कि गुड्डा सोनकर (28) और उसके साले ननका घोरे (38) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने विजय के साथ उसके भाई जय उर्फ ​​गुड्डा जायसवाल, अजय उर्फ ​​जीजी जायसवाल, मनोज अग्रवाल, ऋषिराज मुखर्जी, उसके छोटे भाई सम्राट मुखर्जी और हनी समदरिया समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन