Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट! : ‘स्पेशल सर्विस’ से इनकार पर लड़की की 6 महीने की सैलरी रोकी, कस्टमर से वसूलते थे पैसे

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक स्पा सेंटर की आड़ में कथित तौर पर देह व्यापार कराने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सत्यम चौक के आइवरी स्पा सेंटर में काम करने वाली एक युवती ने स्पा संचालिका और मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता का कहना है कि उससे ग्राहकों को “स्पेशल सर्विस” देने के लिए मजबूर किया जाता था। इनकार करने पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और लगातार दबाव बनाया गया।

6 महीने से सैलरी रोके जाने का आरोप

युवती ने शिकायत में बताया कि जब उसने कथित गलत काम करने से मना किया, तो उसकी 6 महीने की सैलरी रोक दी गई। आर्थिक तंगी की वजह से वह काफी परेशान हो गई थी।

नेपाल की नागरिक होने की आशंका

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पीड़िता नेपाल की नागरिक हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वह पहले रोजगार की तलाश में अंबिकापुर पहुंची थी, जहां से उसे बिलासपुर लाया गया।

नौकरी के नाम पर बुलाकर कराया गया गलत काम

पीड़िता का आरोप है कि उसे अच्छी नौकरी और कमाई का लालच देकर बिलासपुर बुलाया गया। शुरुआत में सामान्य काम कराया गया, लेकिन बाद में उससे जबरन ग्राहकों को आपत्तिजनक सेवाएं देने के लिए कहा जाने लगा।

ग्राहकों से 2–3 हजार वसूली, हिस्सा भी नहीं मिलता था

पुलिस जांच में पता चला है कि स्पा सेंटर में ग्राहकों से 2 से 3 हजार रुपए तक वसूले जाते थे। युवती को इसमें से 1 से 1.5 हजार रुपए देने की बात कही जाती थी, लेकिन कई बार वह रकम भी नहीं दी जाती थी। बाकी पैसे संचालिका और मैनेजर के पास रखे जाते थे।

पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत दर्ज किया केस

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

अन्य स्पा सेंटर भी जांच के घेरे में

पुलिस अब आइवरी स्पा सेंटर की अन्य महिला कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। आशंका है कि और भी महिलाएं शोषण का शिकार हो सकती हैं। शहर के दूसरे स्पा सेंटरों की भी जांच की तैयारी की जा रही है।

CSP बोले – शिकायत गंभीर, जांच जारी

नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह ने कहा कि युवती की शिकायत बेहद गंभीर है। आरोपों की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन