Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

शिक्षा मंत्री की डांट पर कुर्सी से गिर पड़े BEO : सस्पेंशन की बात सुनकर हो गए बेहोश, एंबुलेंस बुलवाकर भेजा गया अस्पताल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की समीक्षा बैठक के दौरान बड़ा हंगामा हो गया। कोटा विकासखंड के बीईओ नरेंद्र मिश्रा को मंत्री ने शिक्षकों के अनियमित अटैचमेंट पर जमकर फटकार लगाई। इसके बाद विभागीय कार्रवाई और निलंबन की बात सामने आते ही बीईओ अचानक बेहोश होकर गिर पड़े।
उन्हें तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई गई।

बैठक में संभाग के सभी जिलों के डीईओ, डीएमसी, BEO सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद थे। मंत्री यादव ने स्कूलों में अव्यवस्था, शिक्षक उपलब्धता, पढ़ाई की स्थिति और अटैचमेंट मामलों की विस्तृत जानकारी मांगी थी।

कैसे बढ़ा विवाद?

शिक्षकों के गलत तरीके से किए गए अटैचमेंट पर जब सवाल उठा, तो डीईओ विजय टांडे ने इसकी जिम्मेदारी बीईओ पर डाल दी। जब कोटा बीईओ ने पहले 1, फिर 3 और अंत में 6 अटैचमेंट की जानकारी दी, तो मंत्री यादव नाराज हो गए।

डीपीआई ऋतुराज रघुवंशी ने मौके पर बीईओ को निलंबित करने की सलाह दी, जिस पर मंत्री ने सख्त कार्रवाई के संकेत दिए। इसी दौरान निलंबन की बात सुनकर बीईओ नरेंद्र मिश्रा भावनात्मक रूप से टूट गए और बेहोश हो गए। बैठक स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मंत्री ने क्या कहा?

बैठक में मंत्री ने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों, प्री-बोर्ड परीक्षाओं, प्रश्न-पत्र व्यवस्था, और विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता को लेकर कड़े निर्देश दिए। कुछ जिलों के खराब प्रदर्शन पर भी नाराजगी जताई गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन