Logo
Breaking News Exclusive
ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी

: CG में जहरीली शराब से 7 की मौत: मरने वालों में सरपंच का भाई भी, पहले 3 और फिर 4 ने तोड़ा दम, 4 की हालत नाजुक

7 killed by poisonous liquor in CG: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जहरीली महुआ शराब पीने से सरपंच के भाई समेत 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 की हालत गंभीर है, जिनका इलाज सिम्स में चल रहा है। हालांकि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा। घटना कोनी थाना क्षेत्र के लोफंदी की है।

7 killed by poisonous liquor in CG: जानकारी के अनुसार बुधवार को पहले एक की मौत हुई, फिर दो लोगों की मौत हुई, फिर बीमारी मानकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। फिर शुक्रवार की रात एक साथ चार लोगों की मौत हुई, फिर बताया गया कि उन्होंने कई दिनों से महुआ शराब का सेवन किया था। सभी मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने सिर्फ एक शव का पोस्टमार्टम कराया जब पुलिस की टीम गांव पहुंची तो परिजन 3 शवों को मुक्तिधाम ले गए और उनका अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन पुलिस ने इन शवों का पोस्टमार्टम कराने से रोकने की कोशिश नहीं की। पुलिस का कहना है कि परिजन अपने शवों का पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे। इसलिए सिर्फ एक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। लोफंदी सरपंच के भाई की भी मौत 7 killed by poisonous liquor in CG: जहरीली शराब पीने से जान गंवाने वालों में सरपंच रामाधार सुनहले के भाई रामू सुनहले भी शामिल हैं। स्थानीय निवासी जयजय राम पटेल का कहना है कि 7 से 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि चार लोग सिम्स में भर्ती हैं। 7 killed by poisonous liquor in CG: कहा जा रहा है कि जहरीली शराब पीने से इनकी मौत हुई है। पुलिस और अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। पिछले 3-4 दिनों से लोगों की हो रही थी मौत स्थानीय लोगों के मुताबिक लोफंदी गांव में महुआ शराब पीने से पिछले तीन-चार दिनों से लोग बीमार पड़ रहे थे। इस दौरान एक-एक कर 3 लोगों की मौत हो गई, तब उन्हें पता ही नहीं चला कि शराब पीने से उनकी मौत हुई है। शुक्रवार को जब एक साथ चार लोगों की मौत हुई, तब पता चला कि जहरीली शराब पीने से उनकी मौत हुई है। तब तक गांव में मरने वाले तीन लोगों का अंतिम संस्कार हो चुका था। अभी एक शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। गांव और आसपास के इलाकों में बिक रही शराब 7 killed by poisonous liquor in CG: लोगों का आरोप है कि गांव में पिछले 8-10 सालों से महुआ शराब बिक रही है। आबकारी और पुलिस की टीम आती है, लेकिन मामला दबा दिया जाता है। कई बार शिकायत के बाद सिर्फ दिखावे के लिए कार्रवाई होती है। यही वजह है कि अवैध शराब बिक रही है। पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं 7 killed by poisonous liquor in CG: मौके पर मौजूद टीआई नवीन देवांगन और एएसपी राजेंद्र जायसवाल ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन