Logo
Breaking News Exclusive
अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की

लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही महिला की संदिग्ध मौत : रात में शराब पी, अचानक नाक से निकलने लगा खून, पहले से शादीशुदा थी, दो बच्चे भी

छत्तीसगढ़ के भिलाई में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के समय वह अपने लिव-इन पार्टनर के साथ घर पर थी। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मामला भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र का है। मृतका की पहचान राजिंदर कौर (35) के रूप में हुई है। वह सेक्टर-2, स्ट्रीट-12 में राजा नाथ उर्फ नाग के साथ पिछले तीन साल से रह रही थी। बताया जा रहा है कि राजिंदर शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी हैं।

शराब पीने के दौरान बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक 5 फरवरी की रात राजिंदर और उसका लिव-इन पार्टनर घर पर साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान अचानक राजिंदर की नाक से खून बहने लगा। खून रोकने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी हालत तेजी से बिगड़ती चली गई।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

स्थिति गंभीर होने पर राजा नाथ की मां उसे जिला अस्पताल दुर्ग लेकर पहुंचीं। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 6 फरवरी को मौत की पुष्टि हुई। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मृतका के परिजनों ने इस मौत पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि घटना की जानकारी उन्हें काफी देर से दी गई। राजिंदर की भांजी कृतिका के मुताबिक, 6 फरवरी दोपहर करीब 2 बजे फोन कर उन्हें जानकारी दी गई।

रिश्तों में विवाद की बात आई सामने

परिजनों का आरोप है कि राजिंदर और राजा नाथ के बीच अक्सर विवाद होता था। जब भी वह घर आती थी, उसके शरीर पर चोट के निशान दिखाई देते थे। परिवार का कहना है कि यह सामान्य मौत नहीं है और मामले की गहन जांच होनी चाहिए।

बच्चों ने मां के लिए मांगी न्याय की मांग

मृतका के बेटे आदित्य सिंह और बेटी परमजीत सिंह ने कहा कि मां रोज उनसे बात करती थी और किसी बड़ी परेशानी का जिक्र नहीं करती थी। बच्चों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को सजा देने की मांग की है।

पति ने कहा – 15 दिनों से घर नहीं आई थी

राजिंदर के पति हरविंदर सिंह ने बताया कि वह बच्चों से मिलने आती-जाती रहती थी, लेकिन पिछले 15 दिनों से घर नहीं आई थी। वह फोन पर संपर्क में जरूर थी, लेकिन अचानक मौत की खबर मिलने से परिवार सदमे में है।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

भिलाई भट्टी थाना टीआई प्रकाश कांत ने बताया कि मामले को संदिग्ध मौत मानकर जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस लिव-इन पार्टनर की तलाश भी कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन