Logo
Breaking News Exclusive
अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की

पति ने गे-फ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी से किया रेप : 'गे डेटिंग ऐप' वाले पार्टनर को घर लेकर आया, अननेचुरल-सेक्स करने बना रहा दबाव

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में महिला ने अपने पति पर 'गे' (समलैंगिक) होने और अपने 'गे' फ्रेंड के साथ मिलकर रेप करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि, वो दोनों अप्राकृतिक सेक्स करने का दबाव बना रहे हैं।

महिला के अनुसार, उसका पति 'गे डेटिंग ऐप' के जरिए मिले अपने दोस्त को घर ले आया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर उसके साथ दरिंदगी की। पीड़िता की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर की रहने वाली 25 वर्षीय पीड़िता खुशी (बदला हुआ नाम) की शादी 4 साल पहले अंबिकापुर निवासी गुरविंदर (बदला हुआ नाम) के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद महिला को पता चला कि उसका पति 'गे' है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, करीब 6 महीने पहले उसका पति काम के सिलसिले में राजस्थान गया था। वहां रहने के दौरान वह गे डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करने लगा। इसी ऐप के माध्यम से उसकी दोस्ती अंबिकापुर के ही महिला थाना के पास रहने वाले एक युवक से हुई, जो उस वक्त राजस्थान में ही मौजूद था।

दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और करीब तीन महीने पहले पति उस युवक को अपने साथ अंबिकापुर स्थित घर ले आया। इसके बाद से दोनों घर में समलैंगिक पार्टनर की तरह साथ रहने लगे।

गे फ्रेंड ने किया रेप, विरोध करने पर नदी में फेंकने की धमकी

महिला का आरोप है कि, घर आने के बाद पति के उस समलैंगिक दोस्त ने उसके साथ जबरन रेप किया। यही नहीं, उसका पति पिछले तीन महीनों से लगातार उसके साथ अप्राकृतिक संबंध (Unnatural Sex) करने दवाब बना रहा है।

जब महिला ने इसका कड़ा विरोध किया, तो पति ने उसे बेरहमी से प्रताड़ित किया और बात न मानने पर जान से मारकर नदी में फेंकने की सीधी धमकी दी।

डर के मारे दीदी के घर छुपी पीड़िता

इस भयानक मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से टूट चुकी पीड़िता अपनी जान बचाने के लिए डर के मारे छिपकर अपनी दीदी के घर रहने चली गई। लेकिन आरोपी पति वहां भी पहुंच गया और उसने धमकाते हुए कहा कि, अगर वह तुरंत घर वापस नहीं लौटी, तो वह उसे जान से मार डालेगा। आखिरकार हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने गांधीनगर थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।

FIR दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने शुरुआती जांच की है। मामले में शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी पति गुरविंदर और उसके समलैंगिक दोस्त के खिलाफ केस कर लिया गया है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन