Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

: Chhattisgarh: 11 साल के बच्चे ने रची खुद के अपहरण की कहानी, पिता के बुलेट नहीं दिलाने से था नाराज

News Desk / Fri, Oct 14, 2022


पुलिस ने बच्चे को बरामद किया और समझाकर घर भेजा।

पुलिस ने बच्चे को बरामद किया और समझाकर घर भेजा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बुलेट नहीं मिलने पर 11 साल के एक बच्चे ने खुद के अपहरण की कहानी रच डाली। अपने पिता को मोबाइल पर मैसेज कर फिरौती भी मांगी। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। कई डरावने मैसेज और भी किए। पुलिस लोकेशन ट्रेस कर बच्चे तक पहुंच गई। उससे पूछताछ की गई तो सारा मामला सामने आ गया। इसके बाद पुलिस और पिता ने बच्चे को समझाया। फिर वह परिजनों के साथ जाने को तैयार हुआ। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।  लोकेशन ट्रेस कर पहुंची पुलिस
जानकारी के मुताबिक, इलाके की एक कॉलोनी में रहने वाला 11 साल का छात्र स्कूल गया था, उसके बाद लापता हो गया। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। कुछ समय बाद उनके मोबाइल पर बच्चे को अगवा करने का मैसेज आया। इसमें बच्चे को छोड़ने की एवज में फिरौती मांगी गई और धमकी भरे मैसेज आए। इससे परिजन डर गए और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस किया और जशपुर के पत्थलगांव पहुंच गई।  नाबालिग होने के चलते परिजन पूरी नहीं कर रहे थे जिद
पत्थलगांव से पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया। उससे जब पूछताछ की गई तो पुलिस हैरान रह गई। बच्चे ने खुद ही अगवा करने की साजिश की थी। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने पिता से बुलेट की जिद कर रहा था, लेकिन वह दिला नहीं रहे थे। इसके चलते उसने यह सब किया। वहीं पिता का कहना था कि बच्चा अभी छोटा है और नाबालिग है। ऐसे में उसकी बुलेट की जिद को पूरा नहीं किया जा सकता था। इस पर पुलिस ने भी बच्चे को समझाया और परिजनों के साथ वापस भेजा।  बच्चे के मोबाइल से भेजा जा रहा था मैसेज
मानिकपुर चौकी प्रभारी लल्लन सिंह पटेल ने बताया कि रात के वक्त 8वीं में पढ़ने वाले छात्र के अपहरण की घटना सामने आई। परिजनों से जब पूछताछ की गई बताया की उनके मोबाइल पर बच्चे के ही नंबर से अपहरण किए जाने का मैसेज आया था। कॉल करने पर रिसीव नहीं हो रहा था। किसी चार पहिया वाहन से बच्चे को अगवा करने की बात सामने आई। इस पर एक विशेष टीम बनाई गई और लोकेशन ट्रेस कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। आगे कार्यवाही की जा रही है। 
 

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बुलेट नहीं मिलने पर 11 साल के एक बच्चे ने खुद के अपहरण की कहानी रच डाली। अपने पिता को मोबाइल पर मैसेज कर फिरौती भी मांगी। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। कई डरावने मैसेज और भी किए। पुलिस लोकेशन ट्रेस कर बच्चे तक पहुंच गई। उससे पूछताछ की गई तो सारा मामला सामने आ गया। इसके बाद पुलिस और पिता ने बच्चे को समझाया। फिर वह परिजनों के साथ जाने को तैयार हुआ। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन