Logo
Breaking News Exclusive
ATS ने स्लीपर सेल को पकड़ा, टारगेट किलिंग के लिए ब्रेनवॉश; अफगानिस्तान में सीक्रेट ट्रेनिंग की थी साजिश पुलिस ने 'पॉइंटर' भेजा, सिग्नल मिलते ही दी दबिश, महिला-दलाल समेत 3 गिरफ्तार, 3 लड़कियों का रेस्क्यू करीब 20 क्विंटल गांजा जब्त, ऊपर बोरियों में पाउडर भरा, नीचे छुपाया था नशा सेंट्रल बैंक का सहायक प्रबंधक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ग्वालियर स्थित आवास पर भी छापा डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, शव बोरे में भरकर श्मशान में दफनाया, गांव में दूसरी मौत से ऐसा खुला राज, जानिए वजह पास्टर बोला- शिव-विष्णु कुछ नहीं कर सकते, दो घूंट पानी बीमारी ठीक करेगा, मकान मालिक समेत गिरफ्तार विमान में सवार थे पूर्व CM भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम अरुण साव समेत कई दिग्गज, जानिए वजह गरियाबंद में पीट-पीटकर मार डाला, शवों को बोरे में भरा, जानिए कैसे धराए कातिल ? TI पर मारपीट और रिश्वत मांगने का आरोप, लाठी-डंडों और बेल्ट से पिटाई, जबरन लिखवाया झूठा बयान 50 लाख का 38 तोला सोना और स्कॉर्पियो जब्त, सूने मकानों को बनाते थे निशाना, 6 आरोपी गिरफ्तार ATS ने स्लीपर सेल को पकड़ा, टारगेट किलिंग के लिए ब्रेनवॉश; अफगानिस्तान में सीक्रेट ट्रेनिंग की थी साजिश पुलिस ने 'पॉइंटर' भेजा, सिग्नल मिलते ही दी दबिश, महिला-दलाल समेत 3 गिरफ्तार, 3 लड़कियों का रेस्क्यू करीब 20 क्विंटल गांजा जब्त, ऊपर बोरियों में पाउडर भरा, नीचे छुपाया था नशा सेंट्रल बैंक का सहायक प्रबंधक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ग्वालियर स्थित आवास पर भी छापा डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, शव बोरे में भरकर श्मशान में दफनाया, गांव में दूसरी मौत से ऐसा खुला राज, जानिए वजह पास्टर बोला- शिव-विष्णु कुछ नहीं कर सकते, दो घूंट पानी बीमारी ठीक करेगा, मकान मालिक समेत गिरफ्तार विमान में सवार थे पूर्व CM भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम अरुण साव समेत कई दिग्गज, जानिए वजह गरियाबंद में पीट-पीटकर मार डाला, शवों को बोरे में भरा, जानिए कैसे धराए कातिल ? TI पर मारपीट और रिश्वत मांगने का आरोप, लाठी-डंडों और बेल्ट से पिटाई, जबरन लिखवाया झूठा बयान 50 लाख का 38 तोला सोना और स्कॉर्पियो जब्त, सूने मकानों को बनाते थे निशाना, 6 आरोपी गिरफ्तार

: CG में कौन होगा अगला CM ? विधानसभा चुनाव से पहले मंत्री TS सिंहदेव का बड़ा बयान, बताया कौन होगा मुख्यमंत्री चेहरा ?

Chhattisgarh Election 2023 CM FACE: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (Health Minister TS Singhdev) ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस भूपेश बघेल के चेहरे पर ही राज्य में चुनाव लड़ेगी. सिंहदेव ने कहा कि यह भाजपा और अन्य दलों को तय करना है कि उनका चेहरा कौन है. टीएस सिंह देव ने कहा कि फिलहाल बीजेपी में कोई चेहरा नजर नहीं आ रहा है. जबकि पहले कहा जा रहा था कि रमन सिंह बीजेपी का स्थापित चेहरा हैं, कांग्रेस के पास कोई चेहरा नहीं है. लेकिन मतदाताओं ने कांग्रेस को मौका दिया और भारी बहुमत से जीत हासिल की. शराबबंदी कठिन है - टीएस सिंहदेव गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में शराबबंदी को लेकर जमकर राजनीति हो रही है. बीते दिनों छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा था कि राज्य में शराबबंदी से पहले शराब पीने वालों को शराब पीना बंद कर देना चाहिए. वहीं आज जब टीएस सिंहदेव से शराबबंदी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल शराबबंदी करना मुश्किल है. शुक्रवार को Sonia Gandhi से मुलाकात की बता दें कि छत्तीसगढ़ में इसी साल चुनाव होने हैं और ऐसे में लगातार राज्य के कई दिग्गज नेता दिल्ली के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं. इस बीच टीएस सिंह देव ने कल यानी शुक्रवार को सोनिया गांधी से मुलाकात की थी, लेकिन आज हुई बैठक के बाद अचानक टीएस सिंह देव द्वारा भूपेश बघेल को सीएम फेस कहना इस बात की गवाही दे रहा है कि सीएम भूपेश बघेल शीर्ष नेतृत्व की पहली पसंद हैं. ढाई साल का फॉर्मूला फेल हो गया छत्तीसगढ़ में 2018 के चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद ही मुख्यमंत्री के तौर पर दो बड़े चेहरे सामने आए थे. जिसमें भूपेश बघेल व टीएस सिंहदेव थे। लेकिन बघेल ने बाजी मार ली, उस समय कहा जा रहा था कि कांग्रेस राज्य में ढाई साल का फॉर्मूला लाएगी. यानी बघेल ढाई साल और टीएस सिंहदेव ढाई साल, हालांकि ऐसा नहीं हुआ, जिससे खींचतान भी देखने को मिली. टीएस सिंहदेव के बयान भी लगातार सुर्खियों में रहे. युवाओं के लिए पीछे हट जाउंगा नवंबर 2022 माह में छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर युवा कांग्रेस ने ''भारत जोड़ो, युवा जोड़ो'' कार्यक्रम का आयोजन किया था. इसमें छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि अगर मेरे बराबर का कोई युवा खड़ा होता है तो मुझे पीछे हटने में बहुत खुशी होगी. इसके अलावा चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने कहा था कि अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है. इस बार मन वैसा नहीं है जैसा हर बार हुआ करता था. कांग्रेस अधिवेशन में बड़ा बयान दिया हालांकि टीएस सिंहदेव लगातार अपने बयान बदलते रहते हैं. गौरतलब है कि फरवरी में रायपुर में हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा था कि हर कोई सीएम बनना चाहता है. मेरा चेहरा भी सीएम पद के लिए था. मौका मिला तो मैं भी सीएम बनूंगा और जनता के लिए काम करूंगा. अब आगामी चुनाव से पहले भूपेश बघेल के सीएम चेहरे को लेकर टीएस सिंहदेव के बयान से लगता है कि दोनों के रिश्तों में कड़वाहट मिठास में बदलने लगी है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन