Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

: World Students Day 2022: अटल टिंकरिंग लैब के बाल विज्ञानियों ने विश्व में बनाई पहचान

News Desk / Fri, Oct 14, 2022


Publish Date: | Sat, 15 Oct 2022 02:25 AM (IST)

बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। जहां चाह वहां राह की कहावत को गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल दयालबंद के बाल विज्ञानियों ने न केवल सच साबित किया है वरन अपनी प्रतिभा से देश और दुनिया के विज्ञानियों को प्रभावित भी किया है। यह भी पहली बार हुआ जब नीति आयोग ने बाल विज्ञानियों के नवाचार अटल कृषि यंत्र के व्यावसायिक उत्पादन की अनुमति भी दी है। जल्द ही यह आधुनिक कृषि यंत्र देशभर के किसानों के लिए बाजार में उपलब्ध होगा। आधुनिक खेती करने वाले किसानों के लिए यह नवाचार वरदान साबित होगा। चिता की राख को परिष्कृत करने बनाई मोक्षा मशीन से सात समंदर पार धूम मचाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने भी इसकी सराहना की है। बाल विज्ञानियों को नवाचार के लिए अटल टिंकरिंग लैब के प्रभारी डा. धनंजय पांडेय की भूमिका कम असरदार नहीं है। यही प्रेरणास्रोत हैं और इनके ही मार्गदर्शन में बाल विज्ञानी नीत नए सफलता के आयाम तय कर रहे हैं। ये हैं बाल विज्ञानी जो गढ़ रहे सफलता

मोक्षा ने मचाई धूम,इंटरनेशनल रोबोटिक में बना सिरमौर

12 वीं के छात्र आदित्य श्रीवास की टीम ने चिता की राख को परिष्कृत करने मोक्षा मशीन बनाई है। इस मशीन को बाल विज्ञानियों की टीम और आधुनिक बनाने में जुटी हुई है। आदित्य बताते हैं कि मशीन के जरिये चिता की राख को परिष्कृत करने के अलावा जैविक खाद भी बना रहे हैं। खाद जा उपयोग बागवानी में किया जा रहा है। मोक्षा ने इंटरनेशनल रोबोटिक चैम्पियन में पहला स्थान अर्जित किया था। अब इस मशीन का व्यावसायिक उपयोग भी हो रहा है।

दिव्यांग बच्चों के लिए वरदान है रथ

उन माता पिता के दुख का आप अंदाजा नहीं लगा सकते जिनके जिगर का टुकड़ा दिव्यांग होने साथ ही स्पेशल चाइल्ड हैं। इनकी परेशानी भी बहुत है। माता-पिता चाहकर भी स्कूल नहीं भेज पाते। ऐसे बच्चों के लिए बाल विज्ञानी तरुण मैत्री व उसकी टीम ने अटल दिव्यांग रथ बनाया है। इस विशेष रथ में बैठकर बच्चे स्कूल में अपनी पढ़ाई कर सकते हैं। पेशाब लगने पर एक बटन दबाते ही रथ टायलेट बन जाता है। फ्रेश होने के लिये इसमें सिस्टम तैयार किया है।

अटल टिंकरिंग लैब के बाल विज्ञानियों को नवाचार ले लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। लैब के नवाचार को नीति आयोग की सराहना भी मिल रही है। बाल विज्ञानियों की प्रतिभा को देखते हुए उनकी रुचि के अनुसार लक्ष्य दिया जाता है। कड़ी मेहनत के दम पर ही सफलता मिल रही है।

डा. धनजंय पांडेय,प्रभारी अटल टिंकरिंग लैब गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल

Posted By: Abrak Akrosh

NaiDunia Local
NaiDunia Local

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन