Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

: Health Tips: ठंड का मौसम आ रहा है अब इनका करें सेवन

News Desk / Tue, Oct 11, 2022


Publish Date: | Wed, 12 Oct 2022 06:40 AM (IST)

बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। ठंड का मौसम शुरू होने वाल है। ऐसे में खान-पान पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। सर्दी का मौसम खान-पान के लिहाज से काफी अहम माना जाता है। इस मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए रखना बहुत जरूरी हो जाता है। सर्दियों को मौसम में कुछ फल और सब्जियां ऐसी हैं, जिन्हें खाने से आप अपनी रोगप्रतिरोधक क्षमता को सही रख सकते हैं। इससे आपका शरीर सर्दी को मौसम में होने वाली आम स्वास्थ्य समस्याएं से बचा रहता है। सर्दी के दिनों में इन चीजों को अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए।

ठंड का मौसम आ रहा है, अब इनका करें सेवन

आयरन से भरपूर पालक: पालक में आयरन की भरपूर मात्रा तो पाई ही जाती है। साथ ही इसमें एंटी-आक्सीडेंट विटामिन भी मिलता है। पालक में विटामिन ए, सी और विटामिन के पाया जाता है। सर्दियों के मौसम में पालक का सेवन करना बहुत लाभदायक रहता है। पालक को आहार में शामिल करने से मौसम में इंफेक्शन से बचने में मदद मिलती है।

पोषक तत्वों से भरपूर है चुकंदर: चुकंदर यानि बीटरुट में कैलरी तो कम होती है लेकिन इसमें पोषक तत्व खूब पाए जाते हैं। इसलिए सर्दियों के दिनों में अपनी डाइट में चुकंदर को सलाद या सब्जी के रूप में शामिल किया जा सकता है।

इम्युनिटी बढ़ाना है तो खाएं मूली: मूली में मैग्निशियम, आयरन, कापर, कैल्शियम, मिनरल्स की काफी मात्रा पाई जाती है। मूली की सब्जी बनाकर खाई जा सकती है या सलाद के रूप में आप इसे कच्चा भी खा सकते हैं। यह आपकी सेहत के लिए फायदेमंद रहती है।

सेहत को अच्छा रखने के लिए डाइट में शामिल करें गाजर: गाजर एक ऐसी सब्जी है जिसमें विटामिन की मात्रा भरपूर पाई जाती है। इसमें कैरोटिन की मात्रा भी और फलों सब्जियों के मुकाबले ज्यादा होती है। इसलिए गाजर को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

Posted By:

NaiDunia Local
NaiDunia Local

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन