Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

होली सेलिब्रेशन के दौरान चले लात-घूंसे : गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (GGU) में होली से पहले आयोजित रंगोत्सव कार्यक्रम के दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। स्टेज पर चढ़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। छात्रों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए और धक्का-मुक्की की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्टेज पर चढ़ने को लेकर बढ़ा विवाद

जानकारी के मुताबिक, बुधवार (25 फरवरी) को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की स्थानीय इकाई ने यूनिवर्सिटी परिसर के बाहर होली के उपलक्ष्य में रंगोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया था। कार्यक्रम के दौरान डीजे की धुन पर छात्र-छात्राएं रंग-गुलाल के साथ जश्न मना रहे थे। इसी बीच कुछ छात्र जबरन स्टेज पर चढ़ने लगे, जिसका अन्य छात्रों ने विरोध किया। देखते ही देखते बहस ने उग्र रूप ले लिया और दोनों गुट आमने-सामने आ गए।

बीच-बचाव के बाद शांत हुआ मामला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर मौजूद छात्र भी स्थिति संभाल नहीं पाए। बाद में आयोजकों और ABVP पदाधिकारियों ने हस्तक्षेप कर छात्रों को अलग किया और माहौल शांत कराया। घटना कोनी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, लेकिन अब तक किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

ABVP पदाधिकारियों ने बताया मामूली विवाद

ABVP के यूनिवर्सिटी इकाई के पूर्व अध्यक्ष आराध्य तिवारी ने कहा कि लॉ के छात्रों के बीच मामूली विवाद हुआ था, जिसे समझाइश देकर सुलझा लिया गया। सीयू इकाई अध्यक्ष तुषार साहू ने भी स्पष्ट किया कि कुछ अज्ञात तत्वों ने कार्यक्रम का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी, लेकिन स्थिति अब सामान्य है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन