Logo
Breaking News Exclusive
जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट

: Bilaspur News: करवा चौथ पर आसमान में बादल करेंगे चांद के साथ लुका छीपी का खेल

News Desk / Tue, Oct 11, 2022


Publish Date: | Tue, 11 Oct 2022 11:55 PM (IST)

बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। करवा चौथ 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा। सुहागिनें इस दिन अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत करेंगी और रात में चलनी की ओट से चांद के दर्शन कर पति का दीदार करेंगी। महिलाओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह है। मंगलवार को बाजार में जबरदस्त रौनक रही। पूजन सामग्री से लेकर कपड़ा, सराफा बाजार सहित पार्लर में महिलाओं की भीड़ उमड़ी। वहीं मौसम विभाग की मानें तो इस दिन आसमान में हल्के बादल नजर आएंगे। इसके कारण चांद के साथ लुका छीपी का खेल होने की संभावना है।

महिलाएं मंगलवार को करवा व पूजन सामग्री खरीदने में व्यस्त रहीं। वहीं उनके पति उपहारों के साथ व्रत को यादगार बनाने खरीदारी में व्यस्त रहे। साथ ही व्रत के दिन किसी भी प्रकार की कमी न रहे और सबसे अलग नजर आए, इसके लिए मेहंदी लगवाने और ब्यूटी पार्लरों में अपनी खास तैयारियां करती रहीं। व्रत में करवा का विशेष महत्व होता है। इसके लिए करवों से बाजार सजा रहा। चलनी समेत मिठाइयों और फल की भी जमकर खरीदारी शुरू हो चुकी है। व्रत के मद्देनजर फलों के दाम में भी मामूली वृद्धि हुई है। 40 से 50 रुपये दर्जन बिकने वाला केला 55 से 60 रुपये तक पहुंच गया है। शेष फलों के दाम यथावत हैं। इसके अलावा करवा खरीदते भी नजर आए। देव पंचाग के अनुसार बिलासपुर में चंद्र उदय का समय रात्रि आठ बजकर सात मिनट से होगा।

मंगलसूत्र पहली पसंद

व्रत से ठीक पहले सुहागिनों के बीच हल्के वजन के गहनों की मांग बनी हुई है। इसके साथ ही उपहार देने के लिए भी इन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें डायमंड के साथ ही सोने के टाप्स, नेकलेस और मंगलसूत्र पहली पसंद में हैं। चांदी में पायल व बिछिया की मांग बनी हुई है। मैचिंग चूड़ियां सभी को लुभाती रही। पर सीप व लाख का सुहाग चूड़ा महिलाओं की पहली पसंद बना रहा। करवा चौथ व्रत के लिए सुहाग चूड़ा के साथ ही अनेक प्रकार की चूड़ियों की रेंज बाजार में उपलब्ध है।

सोलह श्रृंगार कर पूजन करेंगी

सुहागिन महिलाएं साड़ी या सुहाग जोड़े में सोलह सोलह श्रृंगार कर पूजन करेंगी। वहीं घर की बड़ी-बुजुर्ग महिलाओं को उपहार में साड़ियां व सुहाग पिटारी भी भेंट करेंगी। इससे बाजार में नई रेंज और डिजाइनर सड़ियों और सुहाग जोड़े की खरीदी होती रही। साड़ियों में स्पेशल सोने और चांदी के तारों वाली साड़ियों के साथ ही जरी के काम वाली बनारसी, कांजीवरम साड़ियों की जमकर खरीदी हुई।

Posted By: Abrak Akrosh

NaiDunia Local
NaiDunia Local

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन