Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

: GPM News: ड्राइवर की हत्या कर लूट ली कार, जंगल में फेंक दी लाश

News Desk / Sun, Sep 25, 2022

बिलासपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कारीआम के जंगल में मिली अज्ञात युवक की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। बदमाशों ने कार को लूटने के लिए ड्राइवर की हत्या की थी। मामले में नाबालिग समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से गौरेला पुलिस ने लूट की बोलेरो भी जब्त की है। उत्तर प्रदेश की एनसीएल खड़िया कालोनी थाना शक्तिनगर जिला सोनभद्र में रहने वाले रमेश दास(45) मध्य प्रदेश के सीधी में रहकर ड्राइवरी करते थे।
दो दिन पहले सीधी के जनकपुर वार्ड में रहने वाले पिंकू सिंह चौहान(24) ने उनकी कार को कोरबा जिले के पाली जाने के लिए बुक कराया था। इसमें वह अपने साथी प्रांशु सिंह चौहान(24) व एक नाबालिग के साथ पाली के निकला। रास्ते में उन्होंने फ्रेश होने के लिए ड्राइवर रमेश को गाड़ी रोकने के लिए कहा। फिर ड्राइवर को पकड़कर पीछे से हाथ बांध दिया। इसके बाद उसे गाड़ी में डालकर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कारिआम के जंगल लेकर आए। गाड़ी को जंगल के भीतर ले जाकर आरोपितों ने ड्राइवर के सिर में पत्थर पटककर हत्या कर दी। इसके बाद शव को जंगल में फेंककर भाग निकले। शनिवार को फारेस्ट गार्ड सत्यप्रकाश मार्को ने जंगल में शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शव की पहचान कराने कोशिश की। इसकी जानकारी आसपास के जिलों में भी दी गई। इसी बीच पुलिस को पता चला कि कोरबा जिले के पाली थाने में मध्य प्रदेश के कुछ लोगों को पकड़ा गया है। उनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। इस पर गौरेला पुलिस पाली पहुंच गई। संदेहियों से पूछताछ में उन्होंने हत्या करना स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही ड्राइवर की पहचान भी हो गई। ड्राइवर के स्वजन को घटना की जानकारी दी गई है। रिश्तेदार को बेचने के लिए दी बोलेरो मुख्य आरोपित पिंकू का मामा जय सिंह राजपूत पाली में रहकर कबाड़ी का काम करता है। पिंकू ने उससे चोरी की गाड़ी बिकवाने के लिए बात की थी। ड्राइवर की हत्या कर वे सीधे पाली में जय सिंह के घर पहुंचे। यहां पर उन्होंने जय सिंह को हत्या करने की जानकारी दी। इस पर जय सिंह ने उन्हें स्र्पये लेकर सीधी जाने के लिए कहा। इसके बाद भी अपनी गतिविधियों के कारण वे पुलिस की नजर में आ गए। पाली पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। इसी बीच अज्ञात युवक का शव मिलने की जानकारी सामने आई। इसकी पूछताछ में आरोपित टूट गए। उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली।
Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन