Logo
Breaking News Exclusive
जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट

: महतारी हुंकार रैली के जरिए छत्तीसगढ़ सरकार को घेरेगा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा

News Desk / Tue, Oct 11, 2022


Publish Date: | Tue, 11 Oct 2022 11:32 PM (IST)

बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा शराबबंदी, अनाचार, अत्याचार, लचर कानून व्यवस्था, कर्जमाफी, महिला स्व सहायता समूह, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास आवंटन नहीं करने आदि मुद्दे को लेकर 11 नवंबर को प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय महतारी हुंकार रैली की रणनीति बनाने भाजपा कार्यालय बिलासपुर में महिला मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि महतारी हुंकार रैली को सफल बनाएं। सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। रायपुर में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा का धरना प्रदर्शन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के रायपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने प्रेरणा से आगे आकर कार्यक्रम को भव्य रूप से सफल बनाया।

इन आयोजनों में लोग अपेक्षा से कहीं अधिक दुगने संख्या में पहुंचे थे। इसी प्रकार बिलासपुर में आयोजित महतारी हुंकार रैली की सफलता की जिम्मेदारी आप सभी कार्यकर्ताओं पर है। पूरे प्रदेश में महिलाओं को जोड़ने अभियान चलाया जा रहा है विधानसभा क्षेत्र से लेकर बूथ स्तर तक इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। बिलासपुर की रैली में कोई सामान्य नहीं एक बड़ी रैली होगी और यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं बिलासपुर सदैव शांति का एक टापू रहा है, लेकिन कांग्रेस सरकार में लोगों में असुरक्षा महसूस होती है। अपहरण, चाकूबाजी, बलात्कार एवं हत्या जैसी घटनाएं सामान्य हो गई है। प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बिलासपुर का प्रदेश में एक विशेष स्थान रहा है। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी महिला कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि बिलासपुर में आयोजित महतारी हुंकार रैली को सफल बनाने हम सभी बहनों का दायित्व है और हमें जो जिम्मेदारी मिली है उसे पूरे तन मन से सफल बनाने में जुट जाना है। इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री चम्पा देवी पावले ने कहा कि महतारी हुंकार रैली को सफल बनाने हम सभी अभी से जुट जाएं क्योंकि यह हम सभी की जवाबदारी है। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने कहा कि महतारी हुंकार रैली को सफल बनाने सभी बहने अभी से एकजूट हो जाएं।

इनकी रही मौजूदगी

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा खलखो, प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा, मीडिया प्रभारी किरण बघेल, पूजा विधानी, आर विभा राव, सुधा वर्मा, सुनीता मानिकपुरी, घनश्याम कौशिक, विभा गौरहा, स्नेहलता शर्मा, संध्या सिंह, वंदना जेण्ड्रे, गायत्री साहू, नुरीता कौशिक, नंदनी साहू, रूपाली गुप्ता, संगीता अग्रहरी आदि उपस्थित रहे।

Posted By: Abrak Akrosh

NaiDunia Local
NaiDunia Local

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन