Logo
Breaking News Exclusive
ATS ने स्लीपर सेल को पकड़ा, टारगेट किलिंग के लिए ब्रेनवॉश; अफगानिस्तान में सीक्रेट ट्रेनिंग की थी साजिश पुलिस ने 'पॉइंटर' भेजा, सिग्नल मिलते ही दी दबिश, महिला-दलाल समेत 3 गिरफ्तार, 3 लड़कियों का रेस्क्यू करीब 20 क्विंटल गांजा जब्त, ऊपर बोरियों में पाउडर भरा, नीचे छुपाया था नशा सेंट्रल बैंक का सहायक प्रबंधक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ग्वालियर स्थित आवास पर भी छापा डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, शव बोरे में भरकर श्मशान में दफनाया, गांव में दूसरी मौत से ऐसा खुला राज, जानिए वजह पास्टर बोला- शिव-विष्णु कुछ नहीं कर सकते, दो घूंट पानी बीमारी ठीक करेगा, मकान मालिक समेत गिरफ्तार विमान में सवार थे पूर्व CM भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम अरुण साव समेत कई दिग्गज, जानिए वजह गरियाबंद में पीट-पीटकर मार डाला, शवों को बोरे में भरा, जानिए कैसे धराए कातिल ? TI पर मारपीट और रिश्वत मांगने का आरोप, लाठी-डंडों और बेल्ट से पिटाई, जबरन लिखवाया झूठा बयान 50 लाख का 38 तोला सोना और स्कॉर्पियो जब्त, सूने मकानों को बनाते थे निशाना, 6 आरोपी गिरफ्तार ATS ने स्लीपर सेल को पकड़ा, टारगेट किलिंग के लिए ब्रेनवॉश; अफगानिस्तान में सीक्रेट ट्रेनिंग की थी साजिश पुलिस ने 'पॉइंटर' भेजा, सिग्नल मिलते ही दी दबिश, महिला-दलाल समेत 3 गिरफ्तार, 3 लड़कियों का रेस्क्यू करीब 20 क्विंटल गांजा जब्त, ऊपर बोरियों में पाउडर भरा, नीचे छुपाया था नशा सेंट्रल बैंक का सहायक प्रबंधक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ग्वालियर स्थित आवास पर भी छापा डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, शव बोरे में भरकर श्मशान में दफनाया, गांव में दूसरी मौत से ऐसा खुला राज, जानिए वजह पास्टर बोला- शिव-विष्णु कुछ नहीं कर सकते, दो घूंट पानी बीमारी ठीक करेगा, मकान मालिक समेत गिरफ्तार विमान में सवार थे पूर्व CM भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम अरुण साव समेत कई दिग्गज, जानिए वजह गरियाबंद में पीट-पीटकर मार डाला, शवों को बोरे में भरा, जानिए कैसे धराए कातिल ? TI पर मारपीट और रिश्वत मांगने का आरोप, लाठी-डंडों और बेल्ट से पिटाई, जबरन लिखवाया झूठा बयान 50 लाख का 38 तोला सोना और स्कॉर्पियो जब्त, सूने मकानों को बनाते थे निशाना, 6 आरोपी गिरफ्तार

: भानुप्रतापपुर उपचुनाव: रमन सिंह ने CM भूपेश को बताया लुटेरा, कहा- IPL की तरह नीलाम हो रहे कलेक्टर

News Desk / Tue, Nov 29, 2022

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर उपचुनाव में महज चार दिन बाकी रह गए हैं। मतदान से पहले राजनीतिक दलों की बयानबानी तीखी होती जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सीएम भूपेश बघेल को लुटेरा बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में IPL की तरह कलेक्टरों की नीलामी हो रही है। पूर्व सीएम डॉ. सिंह कांकेर में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। 

प्रशासन पर लगाया गड़बड़ी का आरोप
चरामा के ग्राम कोटतरा में हुए सम्मेलन में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में अभी भ्रम, छल, भ्र्ष्टाचार और गुंडागर्दी वाली सरकार चल रही है। विकास का भ्रम फैलाकर लोगों को भरमाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इस दौरान प्रशासनिक सेवा के अफसरों को भी आड़े हाथों लिया। आरोप लगाया कि भानुप्रतापपुर उपचुनाव में पूरा प्रशासन कांग्रेस को जिताने के लिए जुटा हुआ है।

भाजपा कार्यकर्ता ठान लें तो परिवर्तन संभव
रमन सिंह ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में आए दिन बढ़ते भ्रष्टाचार और उसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेसी नेताओं की संलिप्प्ता का खुलासा ED जैसी जांच एजेंसियां कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने एक नारा भी दिया, 'चारों तरफ अंधेरा है, भूपेश बघेल लुटेरा है।' रमन सिंह ने कहा कि, भाजपा कार्यकर्ता ठान लें तो परिवर्तन संभव है। भूपेश चाहे जितना पैसा लगा लें, शराब पिला दें, आतंक फैला दें और लालच का प्रलोभन दिखा दें। 

अश्लील सीडी कांड में सीएम खुद जमानत पर
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, यह बातें हो चुकी है कि भानुप्रतापपुर में कांग्रेस हारने वाली है। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि ब्रह्मानंद नेताम को झूठे केस में फंसाने का षड्यंत्र करते हो। भूपेश जी जवाब दो, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री होने के बावजूद सार्वजनिक रूप से अश्लील सीडी लहरा कर जनता के सामने दिखाई। इसका भी दोष उनके सिर पर है। सीबीआई ने उन्हें जेल पर डाल दिया और मुख्यमंत्री जमानत पर हैं। 

चार साल में कोयले पर वसूले 4400 करोड़
रमन सिंह ने कहा कि, आपके विधानसभा क्षेत्र में 1500 करोड़ रुपये के विकास कार्य भाजवा ने डेढ़ दशक की सरकार ने किया है। कहा कि भूपेश बघेल ने गरीब जनता के साथ जितना बड़ा छल किया है उसका एक प्रत्यक्ष उदाहरण प्रधानमंत्री आवास योजना में 16 लाख लंबित मकान हैं।  भानुप्रतापपुर में 2000 मकान स्वीकृत किए गए थे, 4 साल में एक भी मकान स्वीकृत नहीं हुआ। आरोप लगाया कि, कोयले में 25 रुपये प्रति टन वसूली हो रही है। चार साल में 4400 करोड़ वसूली हुई है।

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन